{"_id":"6051ad378ebc3ee64f1cdf96","slug":"aamir-khan-reaction-on-quit-social-media-said-there-is-now-an-increased-role-of-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया को अलविदा कहने के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान, कहा- ‘मैं वैसे भी…’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया को अलविदा कहने के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान, कहा- ‘मैं वैसे भी…’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/viralbhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान ने हाल ही में अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया। एक पोस्ट लिखकर आमिर ने इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। अब जब वह मीडिया के सामने आए तो इस सवाल का जवाब खुद दिया।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
आमिर खान मंगलवार को मुंबई में फिल्म कोई जाने ना की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट हुए। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर क्यों सोशल मीडिया को छोड़ दिया तो उन्होंने कहा कि ‘आप लोग अपनी थ्योरीज मत लगाइए। मैं अपनी थुनकी में रहता हूं। सोशल मीडिया पे हूं कहां मैं, मुझे लगा कि यार वैसे भी कुछ डालता नहीं हूं मैं।‘
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
क्या उन्होंने अपने प्रशंसकों को अलविदा कह दिया? इस सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा कि ‘अलविदा नहीं, मैं तो इधर ही हूं, कहीं जा नहीं रहा हूं। इससे पहले भी तो कम्यूनिकेट (संपर्क) करते ही थे। अभी इसमें मीडिया का रोल ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि अब मैं मीडिया के जरिए ही अपने ऑडियंस से बात कर पाऊंगा। आपको तो खुश होना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है आप पे।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि आमिर खान ने बीते रविवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया और उसके अगले ही दिन सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। आमिर ने चार साल के अंदर ही सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि वे पहले भी इस माध्यम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा, 'दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इससे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।