रिया चक्रवर्ती के बाद अब उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शौविक चक्रवर्ती की जमानत को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज किया है। मालूम हो कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी ने शौविक को गिरफ़्तार किया था। हालांकि, उन्हें पिछले साल ही एनडीपीएस की विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी। अब एक बार फिर एनसीबी ने शौविक के साथ आठ अन्य लोगों की जमानत को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
ड्रग्स मामला: रिया के बाद बढ़ सकती हैं भाई शौविक चक्रवर्ती की मुश्किलें, एनसीबी ने जमानत को हाई कोर्ट में दी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, एक दिन पहले 16 मार्च यानी मंगलवार को एनसीबी ने रिया की जमानत पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इस कदम के बाद से लोग एक बार फिर से रिया की गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद से इस केस की जांच तीन केंद्रीय जांच एजेंसियों के हाथ में सौंपी गई थीं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस केस की तफ्तीश में लगी थीं। ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद एनसीबी की रडार पर कई अन्य सितारे भी आ गए थे।
बीते दिनों एनसीबी ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें रिया चक्रवर्ती सहित 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अब एनसीबी ने आगे की कार्रवाई करते हुए जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। याचिका पर 18 मार्च को चीफ जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच सुनवाई करेगी।
स मामले में रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने स्टेटमेंट जारी किया है। मानशिंदे के मुताबिक, NCB की पूरी कोशिश रिया चक्रवर्ती को फंसाने की है। ऊपर से नीचे तक पूरी NCB बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल को उजागर करने में लगी हुई है। मानशिंदे ने आगे कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों से पूछताछ की गई उनके खिलाफ शायद ही कोई सबूत मिला है।