सब्सक्राइब करें

फैन ने सोनू सूद से पूछा- सर शादी करा देंगे क्या? अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Mar 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood gave hilarious reply to a fan who asked if he could help him getting married
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब सिर्फ एक कलाकार ही नहीं हैं बल्कि गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। लॉकडाउन के वक्त जब हजारों कामगार और मजदूर अपने घर से दूर फंसे रह गए थे तो उस वक्त सड़क पर उतरकर सोनू सूद ने लोगों को उनके घर पहुंचाया था। इसके बाद भी सोनू सूद का लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में एक फैन ने सोनू सूद से एक ऐसी मदद मांग ली है जिसे सुनकर अभिनेता हैरान रह गए।

Trending Videos
Sonu sood gave hilarious reply to a fan who asked if he could help him getting married
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। जिसने भी सोनू से मदद मांगी है उसकी जरूरत पूरी हुई है। अब हाल ही में एक फैन ने सोनू सूद से शादी के लिए मदद मांगी है जिसका सोनू ने मजेदार जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood gave hilarious reply to a fan who asked if he could help him getting married
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल एक फैन ने सोनू सूद से पूछा, 'आप शादी करवा देंगे क्या सर'। इसके जवाब में सोनू ने लिखा, 'क्यों नहीं शादी के लिए मंत्र भी पढ़ दूंगा। बस लड़की ढूंढने का कष्ट आप कर लें'। अब सोनू के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 

Sonu sood gave hilarious reply to a fan who asked if he could help him getting married
सोनू सूद - फोटो : Instagram

ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनू सूद से किसी ने ऐसी मजेदार अपील की हो। इससे पहले भी कई लोग सोनू सूद से गर्लफ्रेंड ढूंढने की, गर्लफ्रेंड के घर पहुंचाने की और शादी कराने की अपील कर चुके हैं। हालांकि सोनू भी इन ट्विट्स को नजरअंदाज नहीं करते हैं और हमेशा जवाब देते हैं।

विज्ञापन
Sonu sood gave hilarious reply to a fan who asked if he could help him getting married
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद इस समय बॉलीवुड के और आम लोगों के सबसे चहते सितारे बन चुके हैं। हाल ही में सोनू सूद ने यूपी के झांसी जिले में आनंद नगर की मलिन बस्ती में दो हैंडपंप लगवा दिए हैं। ऐसे मे वहां पानी के लिए तरस रहे लोगो ने फिल्म अभिनेता का बहुत आभार जताया। बता दें कि सोनू सूद ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 'मैंने फिल्मों में बहुत से खास किरदार निभाए हैं ,लेकिन कोरोना महामारी के दौरान मैंने अपनी जिंदगी का सबसे खास किरदार निभाया। इस किरदार का निर्देशन ऊपरवाला कर रहा था। मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे सही समय पर जगा दिया'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed