फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमित मनोज ने शुरू किया वर्क फ्रॉम होम, बोले, ‘रहस्य रोमांच की ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं की’

Wed, 17 Mar 2021 11:56 AM IST
विजयाश्री गौर पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee tests Positive for Covid 19 started working from home for film Silence can you hear it
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन का रुआब देख फिल्म अभिनेता बनने का सपना पालने वाले मनोज बाजपेयी ये भी मानते हैं कि अभिनय की तरफ उनका रुझान अपने पिता के साथ घटी दरों पर दोबारा रिलीज होने वाली दिलीप कुमार की फिल्मों से होना शुरू हो गया था। अपने पिता के साथ फिल्में देखने जाने के दिनों को वह अब भी याद करते हैं। ये पूछे जाने पर कि राजकुमार राव उनकी फिल्में ‘शूल’ और ‘सत्या’ देख अभिनेता बने, मनोज कहते हैं, ‘राजकुमार अब बहुत आगे निकल गए हैं।’

Manoj Bajpayee tests Positive for Covid 19 started working from home for film Silence can you hear it
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी इन दिनों कोरोना से संक्रमित हैं। अपनी अगली फिल्म ‘डिस्पैच’ की शूटिंग के दौरान उनको और फिल्म के निर्देशक को भी कोरोना हो गया। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो दोनों तुरंत अपने अपने घरों में क्वारंटीन हुए और फिल्म के निर्माता ने नुकसान की परवाह न करते हुए फिल्म की शूटिंग पूरे दो महीने आगे खिसका दी। मनोज इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।

Manoj Bajpayee tests Positive for Covid 19 started working from home for film Silence can you hear it
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना पीड़ित होने के बाद भी मनोज ने अपनी एक और आने वाली फिल्म ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ के लिए समय निकाला और अपने घर से ही इसकी प्रेस कांफ्रेस में ऑनलाइन शामिल हुए। उनके घर टंगी फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ की तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर मनोज बताते हैं, ‘ये तस्वीर नहीं है, ये एक पेटिंग है जो मुझे किसी ने तोहफे में दी।’ फिल्म और फिल्म के निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेस के बारे में चर्चा चलने पर वह कहते हैं, ‘कॉलेज के दिनों और उसके बाद भी इस तरह के सिनेमा ने उनकी सोच और सिनेमा को लेकर उनके नजरिये में काफी बदलाव किया। इन फिल्मों के निर्देशकों और अभिनेताओं ने ये भी समझाया कि सिनेमा को और कैसे समझा जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee tests Positive for Covid 19 started working from home for film Silence can you hear it
मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ में अपने रोल के बारे में मनोज बताते हैं, ‘एक कलाकार के तौर पर रहस्य रोमांच की ऐसी फिल्म पहले मैंने की नहीं है। जैसे ही मैंने इस फिल्म की पटकथा पढ़ी मैं इस रोल को करने के लिए उत्साहित हो गया। फिल्म का नाम ही ऐसा है कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। मैं एसीपी अविनाश का किरदार कर रहा हूं, ये किरदार उत्सुक है, दृढ़निश्चयी है और मामले को हल करने के लिए अधीर भी है।’

विज्ञापन
Manoj Bajpayee tests Positive for Covid 19 started working from home for film Silence can you hear it
राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसे मनोज बाजपेयी तमाम बार बता चुके हैं कि वह अमिताभ बच्चन को देख हीरो बने, वैसे ही राजकुमार राव भी ये कह चुके हैं कि वह मनोज बाजपेयी को देख हीरो बने। ये सिलसिला आगे भी चलता ही रहेगा। लेकिन, राजकुमार राव की तरक्की देख मनोज का क्या कहना है? राजकुमार का नाम लेते ही मनोज बाजपेयी के चेहरे की आभा दूनी हो जाती है। वह कहते हैं, “राजकुमार बहुत ही कमाल के कलाकार हैं। हम दोनों बहुत अच्छे मित्र हैं। हमने साथ काम किया है, मैं यही कह सकता हूं कि राजकुमार जहां से चले थे, वहां से बहुत आगे निकल गए हैं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed