{"_id":"5c81f186bdec22141a4a07bd","slug":"aamir-khan-ready-to-shoot-hollywood-film-forrest-gump-remake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने लगाई अमर उजाला की एक्सक्सूलिव खबर पर मुहर, 'महाभारत' से पहले करेंगे ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने लगाई अमर उजाला की एक्सक्सूलिव खबर पर मुहर, 'महाभारत' से पहले करेंगे ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला डॉट कॉम ने पिछले साल 31 अगस्त को जिस खबर को सबसे पहले आप तक पहुंचाया था, अब उसके आधिकारिक ऐलान का वक्त आ गया है। जी हां, आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद न विक्रमवेधा की रीमेक करने जा रहे हैं, न ओशो की वेब सीरीज और न ही अरसे से सुर्खियों में रही 'महाभारत'।
2 of 5
aamir khan
- फोटो : file photo
आमिर खान एक सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म का रीमेक करने जा रहे हैं। अमर उजाला डॉट कॉम को पिछले साल अगस्त के महीने में अपने भरोसेमंद सूत्रों से आमिर खान के हॉलीवुड जाने और मशहूर प्रोडक्शन कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स के अधिकारियों से मुलाकात की खबर मिली थी।
3 of 5
AAMIR KHAN
- फोटो : self
हमने अपने पाठकों को बताया था कि ये मुलाकात टॉम हैंक्स की 1994 में रिलीज हुई फिल्म फॉरेस्ट गम्प को लेकर हुई। आमिर ने इसी मुलाकात में फिल्म के रीमेक राइट्स खरीदे और पिछले सात महीनों से इस फिल्म की हिंदी स्क्रिप्ट का काम गुपचुप तरीके से चलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
इस बीच आमिर खान ने मशहूर निर्देशक नीरज पांडे की लिखी वह कहानी भी सुनी जिसे नीरज विक्रमवेधा की रीमेक के तौर पर बनाना चाह रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ प्रस्तावित सीरीज ओशो की बायोपिक को लेकर भी आमिर खान तमाम बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Aamir khan
महीनों की मशक्कत और सोच विचार के बाद आमिर खान ने फॉरेस्ट गम्प की रीमेक को ग्रीन सिगनल दिया है। फॉरेस्ट गम्प फिल्म इसी नाम के विंस्टन ग्रूम के लिखे उपन्यास पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।