{"_id":"5cf06f2abdec22072a55464d","slug":"aamir-khan-return-his-old-house-after-6-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने 6 साल बाद बनाया 'घर वापसी' का प्लान, बीवी-बच्चों समेत उठाएंगे ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने 6 साल बाद बनाया 'घर वापसी' का प्लान, बीवी-बच्चों समेत उठाएंगे ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 31 May 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि वह अपने पुराने घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। फिलहाल वह कार्टर रोड स्थित अपने मकान में रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने कार्टर रोड वाले मकान में दो फ्लोर को किराए पर लिया हुआ था।
2 of 5
aamir khan
- फोटो : social media
मिड डे की माने तो आमिर खान अपने पुराने मकान में तकरीबन छह साल बाद वापसी कर रहे हैं। पाली हिल एरिया में मौजूद मरीना अपार्टमेंट्स के अपने मकान से आमिर खान का खास लगाव रहा है। यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने मकान में वापस जाने का मन बना लिया है।
3 of 5
aamir khan
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि फ्रीडा वन की लीज जल्द ही खत्म होने की कगार पर है तो अभिनेता ने पहले प्लान कर लिया था कि वह इसे रिन्यू नहीं करवाएंगे। क्योंकि वह मरीना अपॉर्टमेंट्स के अपने घर में काफी समय से वापस जाने की सोच रहे थे। ऐसे में पुराने घर में वापसी करने के लिए आमिर ने रिनोवेशन भी करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Twitter
पुराने घर की देखरेख का जिम्मा आमिर की पत्नी किरण राव के हाथों में है। इसलिए वह घर की छोटी-छोटी चीजों पर बारीकी से काम कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले आमिर और किरण ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पानी फाउंडेशन के लिए सराहनीय काम भी किया था।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
पानी फाउंडेशन का काम सूखे से प्रभावित इलाकों को राहत पहुंचाने का है। इसी के चलते 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर आमिर ने पानी की पाइपलाइन के लिए खुदाई भी की थी। इसके लिए आमिर सतारा जिले के कोरेगांव तालुका में पहुंचे थे। यहां की खुदाई की उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।