फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर ने साइन किया नया प्रोजेक्ट? अपने लुक को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed, 31 May 2023 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 31 May 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan reveals on signing his next project says I will do a film when I am emotionally ready for it
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर ने फिल्मों से ब्रेक ही ले लिया है। अब हाल ही में, आमिर खान को कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया, जहां उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ जानकारी साझा की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आमिर ने क्या कहा है।

Aamir Khan reveals on signing his next project says I will do a film when I am emotionally ready for it
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस इवेंट में आमिर से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लेकर कई सवाल किए गए। अभिनेता ने भी हर सवाल का बखूबी से जवाब दिया।  इस अवसर पर आमिर खान से उनकी आगामी फिल्म के बारे में बात की गई है। वहीं, उनसे उनके नए लुक पर भी पूछा गया है। इस पर उन्होंने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस इंटरव्यू के बाद आमिर के फैंस भी उत्साहित हो गए हैं।

Ashish Vidyarthi: 'इस विदाई से काफी दर्द हुआ है', आशीष विद्यार्थीं की दूसरी शादी से खफा हुआ परिवार?

Aamir Khan reveals on signing his next project says I will do a film when I am emotionally ready for it
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘कैरी ऑन जट्टा 3’ पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता आमिर को बहुत ही अलग लुक में देखा गया। इस लुक को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि शायद यह लुक आमिर के आगामी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है। इसलिए उन्होंने यह लुक कैरी किया है। सोशल मीडिया पर भी कयासों का बाजार गर्म होते नजर आ रहा है, लेकिन जब यह सवाल आमिर से पूछा गया तो उन्होंने काफी अलग जवाब दिया।

Daisy Shah: डेजी शाह ने खोला बॉलीवुड पार्टियों का कच्चा-चिट्ठा, टीवी डेब्यू पर भी की खुलकर बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan reveals on signing his next project says I will do a film when I am emotionally ready for it
आमिर खान - फोटो : social media

आमिर ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा, देखो, आज तो हमें सिर्फ कैरी ऑन जट्टा 3 की बात करनी चाहिए। आप लोग क्यूरियस हो गए हो तो मैं जल्दी से जवाब दे देता हूं। इस वक्त मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस वक्त मैं फैमिली के साथ वक्त गुजारना चाह रहा हूं और उसी में मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि वही मुझे करना है। अभी जब मैं इमोशनली रेडी रहूंगा फिल्म के लिए। तब मैं करूंगा मतलब थोड़ा टाइम मैं फैमिली के साथ बिताऊंगा।

Samantha: हॉलीवुड फिल्म को लेकर उत्साहित हैं सामंथा, 'सिटाडेल' के बाद शुरू करेंगी 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग

विज्ञापन
Aamir Khan reveals on signing his next project says I will do a film when I am emotionally ready for it
आमिर खान - फोटो : social media

कुछ फैंस ने आमिर के इस लुक पर कमेंट करते हुए इसे मंगल पांडे का लुक बताया। इसपर अभिनेता ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं बस शेव नहीं कर रहा हूं और बाल नहीं कटवाए है। यह किसी भी फिल्म का कोई लुक नहीं है। इस खबर ने आमिर के फैंस को थोड़ा निराश तो किया है,लेकिन यह बात साफ है कि आने वाले समय में आमिर कोई न कोई फिल्म जरूर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed