आमिर खान ने बीते वर्ष 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद ब्रेक का एलान किया था। अभिनेता ने कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करने के लिए फिल्मों से विराम ले रहे हैं और बच्चों के साथ वक्त गुजारेंगे। हालांकि, इन दिनों आमिर अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एलान किया है कि वह 'सितारे जमीन पर' नामक आगामी फीचर फिल्म से कमबैक करने वाले हैं। इसमें अभिनय के अलावा वह इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। इसके अलावा आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक क्यों लिया?
Aamir Khan: 'मैं 35 साल से काम कर रहा था, बहुत चिड़चिड़ा हो गया था', आमिर ने बताई फिल्मों से ब्रेक की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह अपने काम की वजह से अपने परिवार के साथ पर्याप्त वक्त नहीं गुजार पा रहे थे। यह अहसास उन्हें करीब दो साल पहले हुआ था। उन्होंने कहा, 'करीब ढाई साल पहले, मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने पैशन में बहुत ज्यादा खो गया हूं, मैं अपने रिश्तों को बहुत वक्त नहीं दे पा रहा था। मैं कुछ परेशान था और खुश भी नहीं था। मैं खुद पर गुस्सा रहता था और चिड़चिड़ा हो गया था'।
आमिर खान ने कहा, 'मैं बीते 35 साल से लगातार फिल्मों में काम कर रहा था। मैंने खूब काम किया। कुछ दिनों से मैं काफी परेशान था कि मैंने अपने परिवार को कभी भी समय नहीं दिया। मेरे तीनों बच्चे बड़े हो रहे हैं। मैंने हमेशा ही काम को तरजीह दी। इसे लेकर गुस्से में रहने लगा। इसके बाद मेरे परिवार के लोगों ने मुझे बताया कि मुझे ब्रेक की जरूरत है। मुझे भी ऐसा ही लगा कि मुझे अपनी अम्मी और बच्चों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए'।
Dhak Dhak: 'धक धक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, दीया मिर्जा समेत फिल्म की पूरी टीम रही मौजूद
आमिर खान ने बताया, 'मैं अपने काम के दौरान कभी परिवार को ज्यादा समय नहीं दे सका। मेरा बेटा जुनैद आज 30 साल का हो गया है। आज वो खुद अपने पैरों पर खड़ा है। जुनैद अपनी फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहा है, लेकिन मैं कभी भी जुनैद और आयरा को बचपन में ज्यादा समय नहीं दे पाया। आज मुझे ये सारी बातें महसूस होती हैं। आमिर खान ने यहां तक बताया कि वो खुद एक्टिंग छोड़ देने के लिए भी तैयार हो गए थे'।
Amitabh Bachchan: साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं शहंशाह, जानिए अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़ा यह किस्सा
बता दें कि आमिर खान ने एक मीडिया वेबसाइट के कार्यक्रम के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैं 'सितारे जमीन पर' में अभिनय करूंगा और इसका निर्माण भी कर रहा हूं। हम 'तारे जमीन पर' की थीम के साथ दस कदम आगे जा रहे हैं। उस फिल्म ने आपको रुलाया था, लेकिन यह आपको हंसाएगी।' आमिर खान ने बेटी आयरा की शादी को लेकर भी बात की और कहा, 'आयरा तीन जनवरी को नूपुर शिखरे के साथ शादी करने वाली हैं। नूपुर मेरे लिए बेटे जैसे हैं, मैं काफी इमोशनल हूं और खुश हूं।'
Dhak Dhak: धक-धक की रिलीज से पहले ही तापसी का सह-निर्माता संग हुआ मनमुटाव, प्रमोशन न करने का कारण आया सामने