फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: पति के रूप में किरण को आमिर से थीं ये शिकायतें, तलाक के बाद पूर्व पत्नी ने गिनाई थीं उनकी कमियां

Sun, 25 Feb 2024 10:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 25 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

आमिर खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान किरण राव से तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'एक मजेदार चीज है। हम लोगों का तलाक अभी हुआ है, आप लोगों को पता ही है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Reveals That After His Divorce He Had Asked Kiran Rao What do you think I lacked as a Husband
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने किरण राव के साथ दूसरी शादी की थी, दोनों का एक बेटा आजाद है। हालांकि, वर्ष 2021 में आमिर और किरण की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। आमिर और रीना की बेटी आयरा की शादी में भी किरण राव मौजूद रहीं। हाल ही में अभिनेता ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात करके हुए खुलासा किया कि उन्होंने किरण से पूछा था कि एक पति के रूप में उनमें क्या कमी हैं।

Aamir Khan Reveals That After His Divorce He Had Asked Kiran Rao What do you think I lacked as a Husband
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान किरण राव से तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'एक मजेदार चीज है। हम लोगों का तलाक अभी हुआ है, आप लोगों को पता ही है। एक दिन शाम को मैं बैठा हुआ था, मैंने किरण से पूछा कि क्या लगता है एक पति के रूप में मुझमें क्या कमी थी। अभी मैं अपनी जिंदगी में क्या सुधार कर सकता हूं।' 

Shah Rukh Khan: मां के निधन के बाद टीवी एक्टर से सुपरस्टार बनना चाहते थे शाहरुख, विवेक वासवानी ने किया खुलासा

Aamir Khan Reveals That After His Divorce He Had Asked Kiran Rao What do you think I lacked as a Husband
किरण राव, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद आमिर ने इसपर किरण राव से मिले फीडबैक का खुलासा करते हुए कहा, 'उन्होंने कहा 'कि हां, लिखो, बाकयदा मुझे कुछ प्वाइंट्स लिखवाए गए। आप बहुत बात करते हैं। आप किसी को बात नहीं करने देते, अपने ही प्वाइंट पर बात करते रहते हैं। उनमें से कुछ 15-20 प्वाइंट्स मैंने लिखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Reveals That After His Divorce He Had Asked Kiran Rao What do you think I lacked as a Husband
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा हाल ही में जब आमिर खान से एक बातचीत के दौरान पूछा गया था कि तलाक के बाद वे किरण के साथ कैसे काम कर पा रहे हैं तो उन्होंने काफी शानदार जवाब दिया था। इस पर आमिर ने मजाक में कहा, 'ये कोई डॉक्टर ने कहा है कि अगर तलाक हो जाता है तो आप फौरन दुश्मन हो जाते हैं?'

विज्ञापन
Aamir Khan Reveals That After His Divorce He Had Asked Kiran Rao What do you think I lacked as a Husband
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान ने आगे कहा था कि वे खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि किरण राव उनकी जिंदगी में आईं और उनका जीवन सफर काफी शानदार रहा। वहीं, किरण ने कहा था कि उन्हें एक-दूसरे के साथ काम करने में मजा आता है। दोनों ने तलाक के बाद साथ में फिल्म 'लापता लेडीज' में काम किया है।  

Crew: फिल्म 'क्रू' का इंडस्ट्री के सितारे भी कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार, प्रियंका से लेकर वरुण ने टीजर पर दी ये प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed