फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का चीन में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें

Sun, 14 Mar 2021 10:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan's fans in China celebrate his birthday at Indian Embassy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चीनी प्रशंसकों ने रविवार को यहां भारतीय दूतावास में उनका 56वां जन्मदिन मनाया और ‘थ्री इडियट’ और ‘दंगल’ जैसी उनकी लोकप्रिय फिल्मों पर चर्चा की। खान के करीब 80 प्रशंसकों, जिनमें अधिकतर युवा थे, ने उन्हें लिखे पत्र पढ़े और उनके साथ बनाई गई वीडियो और फोटो को साझा किया। उन्होंने ये वीडियो तब बनाई थी और फोटो तब लिए थे जब खान पिछली बार चीन की यात्रा पर आए थे।

Aamir Khan's fans in China celebrate his birthday at Indian Embassy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित करने में मदद करने के साथ-साथ उसमें शिरकत भी की। आमिर खान की ‘थ्री इडियट’, ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपर’ फिल्में चीन में काफी पसंद की गई थीं और राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत चीन के शीर्ष नेताओं ने उन पर टिप्पणी भी की थी। ‘दंगल’ फिल्म ने चीन में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।

Aamir Khan's fans in China celebrate his birthday at Indian Embassy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

खान के चीनी सोशल मीडिया मंच साइनो वाइबो पर 11.37 लाख फॉलोअर हैं। उनके वाइबो पेज पर सैकड़ों प्रशंसकों ने खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने वाइबो पेज पर लिखा, “ आज मेरा जन्मदिन है और मुझे शुभकामनाएं दें।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan's fans in China celebrate his birthday at Indian Embassy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

उनके जन्मदिन के कार्यक्रम पर प्रसारित किए गए पत्र में कहा गया है, “ उन्हें चीन और भारत के बीच एक सांस्कृतिक पुल कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनके चीन में बहुत प्रशंसक है और वह देश भर के प्रशंसकों के साथ अच्छी बातचीत भी करते हैं।”

विज्ञापन
Aamir Khan's fans in China celebrate his birthday at Indian Embassy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

चीन में आमिर खान के प्रशंसक क्लब ए प्लस की प्रमुख यांग एजीई ने कहा कि खान की फिल्में इस देश के लोगों के अनुरूप हैं क्योंकि उनकी थीम पारिवारिक मूल्यों पर केंद्रित होती है। इस क्लब के 10 लाख से ज्यादा ऑनलाइन सदस्य हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed