बॉलीवुड में सितारे अक्सर नाम कमाने के बाद अपने मन मुताबिक काम करते हैं। चाहे फिर वह उनकी फिल्मों की पसंद हो या उनको मिलने वाली फीस। लेकिन इन सब मांगों के अलावा भी इन सेलेब्स की कई ऐसी फरमाइश होती हैं, जिनके पूरे हुए बिना वह फिल्म साइन नहीं करते हैं। बॉलीवुड के कई ऐसे मशहूर सितारे हैं, जिनसे फिल्म साइन कराने के लिए निर्माताओं को न जाने क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं। सितारों की अजीबो-गरीब मांग सुनकर निर्माता कभी-कभी तो अपना सिर पकड़ लेते हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि वह करें तो करें क्या। ऐसे सितारों की लिस्ट में सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान तक शामिल हैं।
अजब-गजब: सेलेब्स की अजीबो-गरीब डिमांड सुन निर्माताओं ने पकड़ा सिर, लिस्ट में शामिल हैं बड़े-बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान हमेशा अपनी फिल्मों के साथ कुछ अलग करने का मन बनाकर आते हैं। वह अपनी फिल्म के निर्माताओं के सामने लो एंगल शॉट्स शूट करने की डिमांड रखते हैं, जो उनकी बात मान लेता है वह उसके साथ काम करने के लिए राजी हो जाते हैं।
करीना कपूर खान
इन सेलेब्स की लिस्ट में बॉलीवुड के अभिनेताओं के साथ ही अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। इनमें सबसे ऊपर बेबो यानी करीना कपूर खान का नाम आता है। पटौदी खानदान की बहू की डिमांड होती है कि वह सिर्फ बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स के साथ ही काम करेंगी।
सलमान खान
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर बैचलर यानी सलमान खान अपनी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हैं। लेकिन, उनकी बस एक ही डिमांड होती है कि वह अपनी फिल्म की किसी भी हीरोइन को किस नहीं करेंगे।
अक्षय कुमार
इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्मों के साथ ही अपने परिवार को भी पूरा महत्व देते हैं। वह अपने काम और परिवार को हमेशा बैलेंस रखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वह हमेशा निर्माता से रविवार की छुट्टी की डिमांड करते हैं। उस एक दिन वह अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी टाइम बिताना चाहते हैं।