{"_id":"5d61fb4e8ebc3e93c418923f","slug":"aamir-khan-shah-rukh-khan-taimur-and-vivaan-raj-celebrate-krishna-janmashtami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख से लेकर आमिर खान तक इन स्टार्स ने मनाई जन्माष्टमी, स्टारकिड्स के हांडी फोड़ते वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख से लेकर आमिर खान तक इन स्टार्स ने मनाई जन्माष्टमी, स्टारकिड्स के हांडी फोड़ते वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री भी कृष्ण के रंग में रंगी नजर आई । कई स्टार्स ने अपने घर पर ही दही हांडी फोड़ी । इसमें शिल्पा शेट्टी, आमिर खान, शाहरुख खान और करीना के बेटे तैमूर भी शामिल हैं । इन सभी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ हांडी फोड़ते वीडियो पोस्ट किए हैं । देखते हैं बॉलीवुड के स्टार किड्स ने कैसे जन्माष्टमी मनाई ।
2 of 5
taimur
- फोटो : social media
सबसे पहले बात करते हैं तैमूर की । तैमूर ने अपनी बहन इनाया खेमू के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेट की । करीना के घर से एक वीडियो भी सामने आया है । इसमें एक गार्ड तैमूर को परिवार के किसी सदस्य के कंधे पर बैठाता है। मटकी के साथ गुब्बारे भी लगे दिखाई दे रहे हैं । तैमूर मटकी की जगह गुब्बारा फोड़ नीचे उतर आते हैं । तैमूर की नैनी उनकी तस्वीरें खींचते हुए दिखीं ।
वहीं आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ जन्माष्टमी मनाई । आमिर और उनकी पत्नी किरन राव ने घर पर ही दही हांडी फोड़ने का आयोजन किया । आमिर ने बेटे आजाद को अपनी पीठ पर चढ़ाया । इसके बाद आजाद ने नारियरल से दही हांडी फोड़ दी । किरन दोनों का वीडियो बनाते नजर आईं । इस दौरान आमिर खान भी बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे ।
इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे विवान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दही हांडी फोड़ते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बेटे का दही हांडी फोड़ते हुए वीडियो बनाते दिखे। शिल्पा ने वीडियो में लिखा, 'छोटे कृष्णा के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेशन । आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं ।'
शाहरुख खान भी हर साल दही हांडी फोड़ जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं । इस बार भी ऐसा ही हुआ । दही हांडी फोड़ते उनका वीडियो सामने आया है । इसमें शाहरुख एक गार्ड के कंधे पर चढ़े हैं । फिर उन्होंने एक बार में ही नारियल से दही हांडी फोड़ दी । शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।