{"_id":"5d61f9268ebc3e93d33e4788","slug":"dharmendra-grandson-aryaman-deol-good-looks-compare-on-social-media-here-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र की तरह ही हैंडसम है दूसरा पोता आर्यमन, बेटे के डेब्यू पर बॉबी देओल ने कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र की तरह ही हैंडसम है दूसरा पोता आर्यमन, बेटे के डेब्यू पर बॉबी देओल ने कही थी ये बात
धर्मेंद्र का पोता और सनी देओल का बेटा करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले करण देओल खबरों में बने हुए हैं। इस बीच धर्मेंद्र के दूसरे पोते और बॉबी देओल के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
2 of 5
aryaman deol
- फोटो : social media
बॉबी देओल अक्सर बेटे आर्यमन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आर्यमन देओल के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले आर्यमन बेहद हैंडसम दिखते हैं। उनका लुक किसी हीरो से कम नहीं है। धर्मेंद्र के साथ की कुछ तस्वीरों को देख तो ऐसा लगता है उन्हें लुक्स अपने दादा से जेनिटिक मिले हैं।
3 of 5
aryaman deol
- फोटो : social media
बॉबी देओल जब बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हैं तो यूजर्स अक्सर उनसे सवाल पूछते हैं कि उनका बेटा फिल्मों में कब डेब्यू करने वाला है? मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, 17 साल के आर्यमन को फिल्म का ऑफर मिल चुका है लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बॉबी को लगता है कि आर्यमन की उम्र अभी पढ़ाई करने की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद ही वो फिल्मों की ओर रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aryaman deol
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने आर्यमन की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा था, 'वो अभी सिर्फ 17 साल का है। मैं नहीं चाहता कि वो समय से पहले बड़ा हो जाए। मैं चाहता हूं कि वो लाइम लाइट से दूर रहे। वो अपना बचपन एंज्वॉय करे। इसके बाद वो जो चाहता है वो करे। आर्यमन को पढ़ाई करना और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।'
आर्यमन उस समय चर्चा में आए जब आईफा अवॉर्ड 2018 में उनकी तस्वीर सामने आई। अवॉर्ड शो में आर्यमन अपने पिता के साथ नजर आए थे। ये आर्यमन का पहला मीडिया अपीयरेंस था। आर्यमन को कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता रहा है। जहां उनका गुड लुक्स चर्चा बटोरने में कामयाब रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।