{"_id":"5c8a3802bdec22142f01a188","slug":"aamir-khan-shared-romantic-liplock-with-kiran-rao-after-cutting-birthday-cake-in-front-of-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केक काटते ही आमिर खान हुए रोमांटिक, पत्नी किरण राव संग लिपलॉक की तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केक काटते ही आमिर खान हुए रोमांटिक, पत्नी किरण राव संग लिपलॉक की तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan liplock with Kiran Rao
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जन्मदिन का जश्न आमिर खान (Aamir Khan) ने मीडिया के साथ मनाया। आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और केक काटा। इस जश्न के दौरान आमिर खान ने न केवल पत्नी किरण राव को केक खिलाया बल्कि लिपलॉक भी किया। आमिर खान और किरण रॉव (Kiran Rao) की लिपलॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आमिर दुनिया की परवाह किए बगैर पत्नी किरण राव के साथ लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लिपलॉक के अलावा आमिर खान (Aamir Khan) की केक काटते हुए, पत्नी को केक खिलाने के बाद मीडिया को पोज देते हुई भी तस्वीरें हैं। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब आमिर खान ने खुलेआम इस तरह से लिपलॉक किया हो। इससे पिछले जन्मदिन पर भी आमिर केक काटने के बाद लिपलॉक करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। किरण राव के साथ रोमांटिक लिपलॉक करने के बाद आमिर खान ने पत्नी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर ने निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक कई खुलासे किए। इसके साथ ही अपनी आने वाली फिल्म का एलान भी कर दिया। मुंबई में अपने जन्मदिन पर आमिर ने अपनी अगली फिल्म का एलान करते हुए कहा कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का नाम है – लाल सिंह चड्ढा।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने मुझे अतुल कुलकर्णी की कहानियां बेहद पसंद हैं। लाल सिंह चड्ढा की कहानी भी उन्हीं की लिखी हुई है। हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित है लाल सिंह चड्डा की कहानी। इसके सभी राइट्स लिए जा चुके हैं। फिल्म में लाल का बचपन भी दिखाया जाएगा।‘ आपको बता दें, आमिर खान आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म में नजर आए थे।
इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ था। यहां तक कि आमिर ने फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद आकर ली थी। इस फिल्म में आमिर खान ने अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख थीं। इस फिल्म को विजय कृष्णा आचार्या ने डायरेक्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।