{"_id":"5f8fdaeaa7ba7d09ff12592b","slug":"aamir-khan-son-junaid-khan-ready-for-his-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘पीके’ में आमिर के बाद अब बेटे जुनैद को मिला ‘बाबा’ के पर्दाफाश का मिशन, डेब्यू से पहले बाजार गर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘पीके’ में आमिर के बाद अब बेटे जुनैद को मिला ‘बाबा’ के पर्दाफाश का मिशन, डेब्यू से पहले बाजार गर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सुपर फ्लॉप होने के बाद आमिर खान अपनी अगली पीरियड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के हर सीन की शूटिंग बहुत फूंक फूंककर कर रहे हैं। उतना ही फूंक फूंककर अपने करियर में अगले कदम उनके बेटे जुनैद भी बढ़ा रहे हैं। पिछले दो तीन दिनों से चल रही खबरों से ये तो साफ हो गया है कि आमिर अपनी पहली शादी से हुए बेटे जुनैद के लिए खुद फिल्म बनाने नहीं जा रहे। नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के बाद जुनैद की लॉन्चिंग के लिए अब नया नाम यशराज फिल्म्स का सामने आया है।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दावा किया जा रहा है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये भी खबरें हैं कि आमिर खान का बेटा होने के बावजूद वह जगह-जगह ऑडिशन दे रहे हैं। नीरज पांडे के यहां ऑडिशन में फेल होने के बाद अब बुधवार की सुबह से हिंदी सिनेमा में चर्चा है कि जुनैद पर यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की ‘कृपा’ हो गई है। यशराज फिल्म्स में से तो कोई इस मसले पर बात करता दिखता नहीं लेकिन, शहर में हल्ला है कि जुनैद का नाम यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म के लिए फाइनल हो चुका है।
3 of 5
यशराज फिल्म्स
- फोटो : twitter@yrf, pixabay
यशराज फिल्म्स की जुनैद के साथ बनने वाली फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आ पाई है लेकिन जुनैद की फिल्म को लेकर ये चर्चा जरूर है कि उनकी फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर सकते हैं। यशराज फिल्म्स में बनने वाली योजनाओं की जानकारियां हाल फिलहाल के दिनों में खूब लीक हो रही हैं। जानने वाले बताते हैं कि ये जानकारियां आधिकारिक घोषणाओं से पहले कैसे लीक हो रही हैं, इस पर भी यशराज फिल्म्स के कर्मचारियों के बीच अलग से बातें शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान
- फोटो : instagram/aamirkhan_fanC
जानकार बताते हैं कि सिद्धार्थ पी मल्होत्रा जिस फिल्म पर काफी दिनों से काम कर रहे हैं, वह आजादी की पहली लड़ाई के कुछ साल बाद की कहानी है। कहानी के केंद्र में गुजरात का एक बाबा है जिसने अपने बारे में खबरें लिखने वाले एक पत्रकार पर मुकदमा दायर कर दिया था। जुनैद यहां हिंदू धर्म के एक प्रचारक की पोल खोलते नजर आएंगे। उनका काम उस अखबार के संपादक का है जिसने इस बाबा के तौर तरीकों और महिला भक्तों को लेकर खोजबीन की थी।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/AamirKhan
गौरतलब है कि हिंदू धर्म को लेकर आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ में भी इसी तरह की कहानी दिखाई जा चुकी है। जुनैद के साथ इस फिल्म में यशराज फिल्म्स की नई खोज शर्वरी के भी होने की जानकारी सामने आई है हालांकि इन चर्चाओं पर यशराज फिल्म्स ने अब तक संपर्क किए जाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।