भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई है। फिल्म के हीरो साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति हैं और 'तुगलक दरबार' नाम की इस फिल्म से अदिति की छुट्टी होने की खबर ने तमिल सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है।
अदिति राव हैदरी का साउथ की इस बड़ी फिल्म से कटा पत्ता, नए चेहरे ने मारी शानदार एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इस हलचल मचा देने वाली खबर की जानकारी दी। अदिति के जाने के बाद फिल्म में एंट्री हुई है दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री राशि खन्ना की। इस फिल्म में तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म 'तुगलक दरबार' के प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में अभिनेत्री राशि खन्ना का इस प्रोजेक्ट में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म 'तुगलक दरबार' में अब राशि खन्ना मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी। 'तुगलक दरबार' की पूरी टीम उनका दिल से स्वागत करती है।' इस पोस्ट के साथ राशि खन्ना का एक फोटो भी साझा किया गया है जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।
सूत्र बताते हैं कि राशि इस फिल्म में एक मारवाड़ी लड़की का किरदार निभाएंगी और उन्होंने अपने किरदार के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। इधर फिल्म से अदिति राव हैदरी ने अपना नाम खुद वापस लिया या फिर किसी वजह से उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा, ये बात अभी साफ नहीं हो सकती है। वैसे बताते हैं कि अदिति ने यह फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि दूसरी फिल्मों में काम करने की वजह से उनके पास इस फिल्म के लिए समय नहीं था।
अदिति इस समय साउथ की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस साल अब तक उनकी तीन फिल्में 'साइको', 'सुफियुम सुजातायुम' और 'वी' रिलीज हो चुकी हैं। आने वाले समय में अदिति रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ एक अहम भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास एक तमिल फिल्म 'हे सिनामिका' भी है।
पढ़ें: 'कितनी मोहब्बत है' से लेकर 'मित्रों' तक इतनी बदल गई हैं कृतिका कामरा, तस्वीरों में देखें लुक