सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फेल हो गए जी स्टूडियो के सारे पैंतरे, सिनेमाघर मालिकों ने किया फिल्म ‘खाली पीली’ की रिलीज से इनकार

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 21 Oct 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Zee Studios Khaali Peeli Starring Ishaan Khatter and Ananya Panday Will Not Release In Theaters
खाली पीली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

युवा अभिनेता ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की कुछ ही समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'खाली पीली' का सिनेमाघरों से पत्ता कट गया है। फिल्म के निर्माता लगातार कोशिशें करते रहे हैं कि इसे सिनेमाघरों में भी चलाया जाए लेकिन फिल्म वितरकों व प्रदर्शकों ने साफ कर दिया है कि वे ओटीटी पर रिलीज हो चुकी किसी भी फिल्म को अपने यहां सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे।

Trending Videos
Zee Studios Khaali Peeli Starring Ishaan Khatter and Ananya Panday Will Not Release In Theaters
खाली पीली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'शकुंतला देवी', 'गुलाबो सिताबो', 'लूटकेस' जैसी कई फिल्मों की तरह 'खाली पीली' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे ही सब्सक्रिप्शन के आधार पर रिलीज नहीं हुई है। इसके लिए दर्शक को हर बार देखने के पैसे देने पड़ेंगे। वह भी प्लेटफॉर्म के लिए दिए गए सब्सक्रिप्शन शुल्क के अलावा। दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'खाली पीली' को देखने के लिए दर्शक को हर बार सिनेमाघर की तरह ही पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee Studios Khaali Peeli Starring Ishaan Khatter and Ananya Panday Will Not Release In Theaters
खाली पीली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'खाली पीली' का निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है। इसके सीईओ शारिक पटेल का कहना है कि उन्होंने तो यह फिल्म सभी सिनेमाघरों के लिए खुले ऑफर की तरह पेश की। कुछ मल्टीप्लेक्स चाहते भी थे कि वह इस फिल्म को अपने यहां चलाएं। लेकिन, दिक्कत तब आई जब फिल्म वितरक इसकी वर्चुअल प्रिंट फी चार्ज यानी वीपीएफ देने के लिए राजी ही नहीं हुए। शारिक ने अपने बयान में आगे कहा कि अगर फिल्म वितरक वीपीएफ नहीं देंगे तो इसका पूरा भार निर्माताओं के कंधे पर आ जाता है। यह ऐसा वक्त है जब इसके बारे में कोई न कोई फैसला लेना ही होगा।

Zee Studios Khaali Peeli Starring Ishaan Khatter and Ananya Panday Will Not Release In Theaters
खाली पीली - फोटो : Instagram- ishaankhatter

ओटीटी पर रिलीज हो चुकी फिल्मों को सिनेमाघरों में न चलाने के फैसले पर शारिक ने हैरानी जताते हुए कहा कि सारे सिनेमाघर पिछले छह महीने से बिना कमाई के बंद रहे हैं। ऐसे में इन्होंने उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए मना कर दिया जिससे सिनेमाघरों को दर्शक मिल सकते थे और कमाई हो सकती थी। यह बहुत आश्चर्य की बात है।

विज्ञापन
Zee Studios Khaali Peeli Starring Ishaan Khatter and Ananya Panday Will Not Release In Theaters
खाली पीली - फोटो : ट्विटर

इधर, सिनेमाघरों के मालिक अपने फैसले पर टस से मस होने के लिए तैयार नहीं हैं। कार्निवल सिनेमा के प्रबंध संचालक पीवी सुनील का कहना है कि वह अपने बनाए हुए उन सभी नियमों पर बने रहेंगे जो उन्होंने लॉकडाउन से पहले और इसके दौरान बनाए थे। अगर इस समय वह इन नियमों को बदलेंगे तो इससे गलत प्रभाव पड़ेगा। सिनेमाघरों के सभी मालिकों ने एक साथ तय किया था कि वह किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के छह से आठ सप्ताह बाद ही ओटीटी पर रिलीज कर पाएंगे।

पढ़ें: शम्मी कपूर का जन्मदिन और सलमान खान से नाराज हुईं रुबीना दिलैक सहित ये हैं बॉलवुड की पांच बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed