सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शम्मी कपूर के जन्मदिन और सलमान खान से नाराज हुईं रुबीना दिलैक सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 21 Oct 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
today top five news of Shammi Kapoor Kulbhushan Kharbanda Kamal Sadanah Sushant Singh Rajput Bigg Boss 14
शम्मी कपूर, रुबीना दिलैक - फोटो : twitter: @Khaki_Tours/ @colorstV

आज है शम्मी कपूर का जन्मदिन


पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को हुआ था। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर अब इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं जो आज भी लोगों को याद है। शम्मी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ऐसे ही उनसे जुड़े कुछ यादगार किस्से...

पढ़ें: पढ़ाई छोड़ पिता के थियेटर में मजदूर की तरह काम करते थे शम्मी कपूर, इतनी मिलती थी पगार

Trending Videos
today top five news of Shammi Kapoor Kulbhushan Kharbanda Kamal Sadanah Sushant Singh Rajput Bigg Boss 14
कुलभूषण खरबंदा - फोटो : file photo

कुलभूषण खरबंदा आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
हिंदी सिनेमा के अभिनेता कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकारों में से एक हैं। वह अपना जन्मदिन 21 अक्तूबर को मनाते हैं। कुलभूषण खरबंदा ने ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका अदा की है, जिसको दर्शकों द्वारा हमेशा पसंद किया जाता रहा है। अपने पूरे करियर में कुलभूषण खरबंदा ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया और नाम कमाया।


पढ़ें: शुरू से ही अभिनय के शौकीन थे कुलभूषण खरबंदा, जानें उनके बारे में ये खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news of Shammi Kapoor Kulbhushan Kharbanda Kamal Sadanah Sushant Singh Rajput Bigg Boss 14
कमल सदाना - फोटो : file photo

कमल सदाना आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग' का गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन' आज भी अक्सर देखने और सुनने को मिल जाता है। इस गाने की खूबसूरत लाइनें और दिव्या भारती के अलावा जो सबसे आकर्षक लगता है वो है इस गाने का हीरो। अभिनेता कमल सदाना का परिचय कुछ ऐसा ही मोहताज बनकर रह गया। उनकी शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बार में उनका पूरा परिवार छीन लिया। 21 अक्तूबर 1970 को जन्मे इस अभिनेता की जिंदगी उसके 20वें जन्मदिन पर तबाह हो गई। 

पढ़ें: जन्मदिन पर खत्म हो गया था इस हीरो का पूरा परिवार, मां-बहन को गोली मारकर पिता ने कर ली थी खुदकुशी

today top five news of Shammi Kapoor Kulbhushan Kharbanda Kamal Sadanah Sushant Singh Rajput Bigg Boss 14
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Sushant Suicide Case: हाईकोर्ट में एनसीबी पर मुकदमे से मचा हड़कंप
बिहार चुनाव में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन का मुद्दा शांत हो चुका है। लेकिन, इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की सूचना पर शामिल हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम के लिए अपनी जांच के मुद्दे पर बॉम्बे हाईकोर्ट को जवाब देना भारी पड़ रहा है। एनसीबी की जांच प्रक्रिया के खिलाफ उच्च न्यायालय में यहां एक मुकदमा दायर हो गया है, जिसकी अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।

पढ़ें: Sushant Suicide Case: हाईकोर्ट में एनसीबी पर मुकदमे से मचा हड़कंप, इस शख्स ने मांगा 10 लाख का मुआवजा
विज्ञापन
today top five news of Shammi Kapoor Kulbhushan Kharbanda Kamal Sadanah Sushant Singh Rajput Bigg Boss 14
सलमान खान, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात का रुबीना ने माना बुरा
टीवी का चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 14 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो अपने खेल और रणनीति की वजह से चर्चा में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो अपने बयानों और मुद्दों की वजह से सुर्खियों में हैं। उनमें से एक छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक हैं। अब वह शो के होस्ट सलमान खान की बात का बुरा मानकर बैठ गई हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात का रुबीना ने माना बुरा, कर रही हैं अपमानित महसूस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed