सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर खत्म हो गया था इस हीरो का पूरा परिवार, मां-बहन को गोली मारकर पिता ने कर ली थी खुदकुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 21 Oct 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special of Kamal Sadanah his father Brij Sadanah went on a shooting killing wife Saeeda Khan and daughter Namrata
कमल सदाना - फोटो : फाइल

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग' का गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन' आज भी अक्सर देखने और सुनने को मिल जाता है। इस गाने की खूबसूरत लाइनें और दिव्या भारती के अलावा जो सबसे आकर्षक लगता है वो है इस गाने का हीरो। अभिनेता कमल सदाना का परिचय कुछ ऐसा ही मोहताज बनकर रह गया। उनकी शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बार में उनका पूरा परिवार छीन लिया। 21 अक्तूबर 1970 को जन्मे इस अभिनेता की जिंदगी उसके 20वें जन्मदिन पर तबाह हो गई। 

Trending Videos
Birthday Special of Kamal Sadanah his father Brij Sadanah went on a shooting killing wife Saeeda Khan and daughter Namrata
कमल सदाना और काजोल - फोटो : फाइल

कमल सदाना की पहली फिल्म बेखुदी ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन अगले ही साल रिलीज हुई फिल्म 'रंग' में लोगों ने उनके काम को खूब पसंद किया। इसके बाद कमल कई और फिल्मों में नजर आए लेकिन 'रंग' जैसी सफलता उन्हें नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special of Kamal Sadanah his father Brij Sadanah went on a shooting killing wife Saeeda Khan and daughter Namrata
कमल सदाना - फोटो : फाइल

फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और धारावाहिक कसम से में काम किया। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। साल 2007 उन्होंने एक फिल्म कर्कश बनाई। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में रोर बनाई लेकिन ये भी फ्लॉप रही।

Birthday Special of Kamal Sadanah his father Brij Sadanah went on a shooting killing wife Saeeda Khan and daughter Namrata
कमल सदाना - फोटो : फाइल

कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी। कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कमल के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ। बृज सदाना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी पत्नी और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई। इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था।

विज्ञापन
Birthday Special of Kamal Sadanah his father Brij Sadanah went on a shooting killing wife Saeeda Khan and daughter Namrata
कमल सदाना - फोटो : फाइल

ये सब कमल की आंखों के सामने हुआ जिससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। इसके बाद कमल की काउसलिंग की गई थी। हैरत की बात ये थी कि कमल को आज तक नहीं पता चला कि उनके पिता ने गोली क्यों चलाई थी। 

कुमार सानू ने माफिया गैंग के सामने दिया पहला लाइव परफॉर्मेंस, पता चलते ही पिता ने कर दी थी पिटाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed