हिंदी सिनेमा के अभिनेता कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकारों में से एक हैं। वह अपना जन्मदिन 21 अक्तूबर को मनाते हैं। कुलभूषण खरबंदा ने ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका अदा की है, जिसको दर्शकों द्वारा हमेशा पसंद किया गया। अपने पूरे करियर में कुलभूषण खरबंदा ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया और नाम कमाया।
शुरू से ही अभिनय के शौकीन थे कुलभूषण खरबंदा, जानें उनके बारे में ये खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण खरबंदा का जन्म 21 अक्तूबर 1944 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब, उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से की थी। कॉलेज के समय से ही कुलभूषण खरबंदा को अभिनय का शौक था। कॉलेज में रहते हुए वह कई नाटक का हिस्सा रहे थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुलभूषण खरबंदा ने दोस्तों के साथ मिलकर 'अभियान' नाम से एक थिएटर शुरू किया था।
इसके बाद कुलभूषण खरबंदा कई थिएटर ग्रुप से भी जुड़े। फिल्मों में जाने से पहले उन्होंने लंबे समय तक थिएटर के लिए काम किया था। इसके बाद कुलभूषण खरबंदा ने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत फिल्म 'जादू का शंख' से की थी। यह फिल्म साल 1974 में आई थी। इसी साल वह श्याम बेनेगल की फिल्म 'निशांत' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
इसके बाद कुलभूषण खरबंदा ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने भूमिका, अर्थ, कलयुग, मैं जिंदा हूं और नसीब सहित बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी लगभग सभी फिल्मों में एक सह कलाकार की भूमिका निभाई, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। कुलभूषण खरबंदा ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने फिल्म 'शान' में विलेन का किरदार निभाया था।
फिल्म 'शान' 1980 में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा के खलनायक किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दिनों वह अपनी चर्चित और हिट वेब सीरीज मिर्जापुर की वजह से चर्चा में हैं। कुलभूषण खरबंदा ने मिर्जापुर के पहले सीजन में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी रिलीज होने वाला है।
पढ़ें: Bigg Boss 14: निक्की-जैस्मीन की जीत को लेकर आपस में भिड़े सीनियर्स, सिद्धार्थ शुक्ला पर चीखीं हिना