सब्सक्राइब करें

पढ़ाई छोड़ पिता के थियेटर में काम करते थे शम्मी कपूर, इतनी मिलती थी पगार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 21 Oct 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Shamsher Raj Kapoor
शम्मी कपूर - फोटो : फाइल फोटो

पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को हुआ था। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर अब इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं जो आज भी लोगों को याद है। शम्मी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ऐसे ही उनसे जुड़े कुछ यादगार किस्से...

Trending Videos
Shammi Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Shamsher Raj Kapoor
शम्मी कपूर - फोटो : instagram

छोड़ दी थी पढ़ाई

  • शम्मी को भाई राज कपूर की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा था। पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था। इस नाटक में राज कपूर का भी बड़ा रोल था लेकिन रिहर्सल करने के लिए राज को स्कूल से छुट्टी नहीं मिल रही थी तो वो अपनी प्रिसिंपल से लड़कर स्कूल छोड़ आए। उसी स्कूल में शम्मी भी पढ़ा करते थे ऐसे में उन्हें भी स्कूल छोड़ना पड़ा।
  • शम्मी की जिंदगी में एक दौर वो भी आया जब वह कॉलेज छोड़कर घर आ गए थे। शम्मी ने घर ने आकर पिता पृथ्वी को सॉरी कहा। वहीं, पृथ्वी ने शम्मी का मन पढ़ते हुए कहा, 'कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो।' बता दें कि थियेटर में काम करने की उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Shamsher Raj Kapoor
शम्मी कपूर - फोटो : फाइल फोटो

पिता के थियेटर में मजदूर की तरह किया काम

  • शम्मी ने एक आम शख्स की तरह अपने पिता के थियेटर में काम किया था और उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी। क्योंकि शम्मी का फिल्मी करियर बतौर बाल कलाकार शुरू हुआ था और इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे।
  • शम्मी की कई लड़कियां दोस्त थीं और इस बारे में उनके घरवाले भी अच्छी तरह जानते थे। एक समय था जब उन्होंने विदेश की एक बैली डांसर को डेट किया था लेकिन थोड़े समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Shammi Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Shamsher Raj Kapoor
नूतन - फोटो : फाइल फोटो

नूतन थीं बचपन से दोस्त

  • एक्ट्रेस नूतन, शम्मी कपूर की चाइल्डहुड फ्रेंड थीं। दोनों ने फिल्म लैला मजनू 1953 में एक साथ काम किया था। शम्मी 6 और नूतन 3 साल की थी तब से ये दोनों दोस्त थे।
  • फिल्म राजकुमार की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया था, जिससे शम्मी के पैर की हड्डी टूट गई थी। दरअसल, वह हाथी के ऊपर बैठकर शूट कर रहे थे। ऐसे में अचानक से बैलेंस बिगड़ गया और शम्मी को चोट लग गई।
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts About Shamsher Raj Kapoor
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : फाइल फोटो

सिंदूर की जगह लिप्स्टिक से भरी थी गीता की मांग

  • साल 1955 में उन्होंने गीता बाली से शादी कर ली। गीता भी एक एक्ट्रेस थीं और दोनों की मुलाकात फिल्म 'कॉफी हाउस' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ा। 
  • दोनों शादी करने के लिए मंदिर गए लेकिन गीता की मांग भरने के लिए शम्मी के पास सिंदूर नहीं था तो ऐसे में गीता ने अपने बैग में से लिप्स्टिक निकालकर दी फिर शम्मी ने उनकी मांग भरी।


पढ़ें: सुशांत की मौत के चार महीने बीतने पर छलका जीजा का दर्द, बताईं परिवार की मुश्किलें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed