सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर के भाई हैं हृदयनाथ, संगीतकार के तौर इस तरह बनाई भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 21 Oct 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Hridaynath Mangeshkar birthday special know unknown facts about Lata Mangeshkar brother
हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : twitter: @ronakbkothari

हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर का जन्मदिन 26 अक्तूबर को होता है। वह मशहूर थिएटर कलाकार दीनानाथ मंगेशकर के बेटे हैं। हृदयनाथ दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना खादिकर और उषा मंगेशकर के भाई हैं। हृदयनाथ मंगेशकर के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Trending Videos
Hridaynath Mangeshkar birthday special know unknown facts about Lata Mangeshkar brother
बहनों के साथ हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : twitter: @Bollywoodirect

हृदयनाथ मंगेशकर का जन्म 26 अक्तूबर 1937 को महाराष्ट्र में हुआ था। संगीत और कला से संबंध रखने वाले परिवार से आने की वजह से उनकी रुचि हमेशा से संगीत की ओर रही। हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी पूरी पढ़ाई महाराष्ट्र से की थी। संगीत की दुनिया में उन्होंने शुरुआत साल 1955 में मराठी फिल्म आकाश गंगा से की थी। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों के लिए संगीत बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hridaynath Mangeshkar birthday special know unknown facts about Lata Mangeshkar brother
हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : twitter: @ronakbkothari

हृदयनाथ मंगेशकर ने संसार, जानकी और चानी सहित कई मराठी फिल्मों में संगीत दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा हृदयनाथ मंगेशकर ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों को भी संगीत दिया है। वह हरीशचंद्र तारामती, प्रार्थना, लेकिन, माया मेमसाब, लाल सलाम और मशाल सहित बॉलीवुड फिल्मों में स्कोर संगीत दे चुके हैं। 

Hridaynath Mangeshkar birthday special know unknown facts about Lata Mangeshkar brother
बहनों के साथ हृदयनाथ मंगेशकर - फोटो : twitter: @RJSIDDHARTH

हृदयनाथ मंगेशकर हमेशा से फिल्मों में अपने खास और अलग संगीत को कंपोज करने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने लोक गीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए मशहूर रहे हैं। हृदयनाथ मंगेशकर ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स के लिए भी संगीत बनाए थे। उन्होंने दूरदर्शन के मशहूर सीरियल फूलवंती के लिए संगीत बनाया। उन्होंने अपनी बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले के गानों के लिए भी संगीत बनाए।

विज्ञापन
Hridaynath Mangeshkar birthday special know unknown facts about Lata Mangeshkar brother
हृदयनाथ मंगेशकर, लता मंगेशकर - फोटो : twitter: @CelebrityBorn

हृदयनाथ मंगेशकर ने मछुवारों के लिए लोक गीत भी बनाए जिन्होंने एक अलग छाप छोड़ी थी। अपने शानदार गाने और संगीत के लिए हृदयनाथ मंगेशकर को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने भीमसेन जोशी और जसराज के हाथों पंडित की उपाधि से सम्मानित किया था। इसके अलावा हृदयनाथ मंगेशकर साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। 

पढ़ें: जब करण जौहर ने काजोल से उनकी बेटी और शाहरुख के बेटे को लेकर पूछा था ये सवाल, अभिनेत्री ने दिया था ऐसा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed