सब्सक्राइब करें

जब करण जौहर ने काजोल से उनकी बेटी और शाहरुख के बेटे आर्यन को लेकर पूछा था ये सवाल, अभिनेत्री ने दिया था ऐसा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 21 Oct 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
DDLJ actor Shah Rukh Khan Kajol and Rani Mukerji throwback video goes viral on social media from the show Koffee with Karan
काजोल के साथ नीसा - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) को 25 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में इन दोनों के अभिनय को खूब पसंद किया था। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 25 साल पूरे होने पर काजोल का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Trending Videos
DDLJ actor Shah Rukh Khan Kajol and Rani Mukerji throwback video goes viral on social media from the show Koffee with Karan
डीडीएलजे - फोटो : file photo

यह थ्रोबैक वीडियो निर्माता-निर्देशक करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में काजोल के अलावा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी भी नजर आ रही हैं। शो में करण जौहर इन सभी सितारों से कई मजेदार सवाल कर रहे हैं। जिसका सभी जवाब दे रहे हैं। शो में करण जौहर, काजोल से उनकी बेटी नीसा और शाहरुख के बेटे आर्यन को लेकर सवाल करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DDLJ actor Shah Rukh Khan Kajol and Rani Mukerji throwback video goes viral on social media from the show Koffee with Karan
डीडीएलजे - फोटो : file photo

शो में करण जौहर, काजोल से पूछते हैं कि आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और नीसा भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इस पर काजोल कहती हैं, दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे। काजोल की बात को सुनकर शाहरुख खान थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं। वह कहते हैं, 'मुझे यह मजाक समझ नहीं आया। मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...सोच भी नहीं सकता।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HashiyehLand (@hashiyehland) on

DDLJ actor Shah Rukh Khan Kajol and Rani Mukerji throwback video goes viral on social media from the show Koffee with Karan
डीडीएलजे - फोटो : file photo

शाहरुख खान की यह बात सुनकर काजोल और रानी दोनों हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 20 अक्तूबर 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 25 साल पूरे होने पर इसके शाहरुख खान ने एक राज खोला है। 

विज्ञापन
DDLJ actor Shah Rukh Khan Kajol and Rani Mukerji throwback video goes viral on social media from the show Koffee with Karan
डीडीएलजे - फोटो : file photo

दुनिया भर में रूमानी नायकों की फेहरिस्त में अव्वल नंबर रहे शाहरुख खान खुद को एक रोमांटिक अभिनेता ही नहीं मानते हैं। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की याद करते हुए वह कहते हैं कि परदे पर एक रोमांटिक अभिनता की भूमिका निभा सकने के लिए वह खुद को तब तैयार महसूस नहीं करते थे।

पढ़ें: जेनेलिया के साथ शादी को लेकर कपिल शर्मा ने रितेश देशमुख से पूछा ऐसा सवाल, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed