{"_id":"6049bf183a9ecb435e231f3e","slug":"aamir-khan-son-junaid-khan-transformation-photos-videos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद ने घटाया अपना वजन, उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान रह गए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद ने घटाया अपना वजन, उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान रह गए लोग
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म 'महाराजा' में जुनैद काम करते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले जुनैद को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। हाल ही में जुनैद को बहन इरा और पापा आमिर के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। जुनैद को देखकर कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। यहां तक कि लोग उन्हें देखकर हैरान हो गए। लोग जुनैद को देखकर हैरान क्यों रह गए ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 5
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान
- फोटो : Instagram
पापा और बहन के जब जुनैद को देखा गया, तो उनका लुक एकदम अलग था। उन्होंने काले रंग की शर्ट और ग्रे कलर की पैंट पहनी हुई थी। जुनैद ने अपना कई किलो वजन घटा लिया है और अब वो स्लिम-ट्रिम हो गए हैं। जुनैद की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
3 of 5
जुनैद खान
- फोटो : Instagram
जुनैद पहले काफी हेल्दी थे लेकिन अब उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं जुनैद ने पैपराजी को मास्क हटाकर फोटो के लिए पोज भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान और इरा खान
- फोटो : Instagram
तो वहीं आमिर खान यहां कैजुअल लुक में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था। जबकि इरा खान पीले रंग की टी-शर्ट और ब्लैक रंग के शॉर्ट्स में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान के बेटे जुनैद खान
- फोटो : social media
बता दें कि जुनैद की फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। फिल्म 'महाराजा' में अभिनेत्री शालिनी पांडे, शारवरी वाघ और जयदीप अहलावत अहम भूमिका में होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म महाराजा कथित रूप से महाराज लिबेल केस पर आधारित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।