फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी पहल: फिल्म व टीवी कामगारों को मुंबई के पास मिलेंगे सस्ते घर, महाशिवरात्रि पर पूजन के साथ निर्माण शुरू

Thu, 11 Mar 2021 11:25 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Mar 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Film And TV Workers Will Get Cheap Houses Near Mumbai And Construction Starts On Mahashivratri Ocassion
महाराष्ट्र के समीप कर्जत स्टेशन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नई दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में बन रही फिल्मसिटी में मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों की बसाहट होने से पहले ही यहां मुंबई के पास करजत में फिल्म कामगारों के लिए 10 हजार से ज्यादा घरों के निर्माण की योजना शुरू हो चुकी है। फिल्म कामगारों के लिए यहां पूरी स्मार्ट सिटी बसाई जा रही है जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों की सारी सुविधाएं होंगी। स्कूल और अस्पताल आदि भी बनने प्रस्तावित हैं।

Film And TV Workers Will Get Cheap Houses Near Mumbai And Construction Starts On Mahashivratri Ocassion
महाराष्ट्र के कर्जत की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी के मुताबिक फिल्म और टेलीविजन  से जुड़े कर्मचारियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी से महाराष्ट्र के करजत के समीप शेलू में दादा साहेब फाल्के गृह निर्माण योजना की शुरुआत हो रही है। इसके पहले चरण में दस हजार अस्सी घरों का निर्माण होने जा रहा है। शिवरात्रि पर भूमि पूजन के साथ ही इस मिनी सिटी का श्रीगणेश हो जाएगा। इस टाउनशिप में अस्पताल, स्कूल तथा अन्य सुविधाएं भी होगी। इस टाउनशिप में मनोरंजन उद्योग में काम करने वालों के लिए काफी सस्ते दर पर 465 स्क्वायर फिट के फ्लैट बनाए जा रहे हैं।

Film And TV Workers Will Get Cheap Houses Near Mumbai And Construction Starts On Mahashivratri Ocassion
एफडब्लूआइसीई के मुख्य सलाहकार और अभिनेता गजेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संगठन के मुख्य सलाहकार शरद शेलार कहते हैं कि फिल्म उद्योग के इतिहास में पहली बार सिने वर्करों के लिए इस तरह के फ्लैट बनाए जा रहे हैं। यह एक बहुत ही अच्छा कदम है। एफडब्लूआइसीई के एक और मुख्य सलाहकार अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी दादा साहेब फाल्के गृह निर्माण योजना की सराहना की है। फेडरेशन ने इस आवासीय योजना की जानकारी देने के अलावा बुधवार को मनोरंजन उद्योग के कर्मचारियों से जुड़े तमाम दूसरे मुद्दों पर भी एक प्रेस कांफ्रेस की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film And TV Workers Will Get Cheap Houses Near Mumbai And Construction Starts On Mahashivratri Ocassion
बीएन तिवारी, एफडब्लूआईसीई अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'सावधान इंडिया' धारावाहिक असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर प्रमोद कालेकर की लगातार काम करते रहने के चलते बिगड़े मानसिक संतुलन की वजह से हुई दुर्घटना का मामला भी यहां उठा। तिवारी ने कहा कि फिल्म और टीवी शो की शूटिंग से जुड़े कर्मचारियों को महीने में चार अवकाश होना जरूरी है। ऐसा न करने वाले चैनलों और शो निर्माताओं के विरुद्ध फेडरेशन असहयोग आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर इस बारे में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Film And TV Workers Will Get Cheap Houses Near Mumbai And Construction Starts On Mahashivratri Ocassion
शूटिंग स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फेडरेशन की तरफ से जानकारी भी दी गई कि अनलॉक के बाद शुरू हुई शूटिंग से पहले कर्मचारियों का जीवन बीमा और कोविड हेल्थ बीमा कराने की बात निर्माताओं के साथ तय हुई थी लेकिन ऐसा सब जगह हो नहीं रहा है। कर्मचारियों ने शूटिंग के दौरान साफ पानी न मिलने, लोकेशन पर गंदगी होने और कोविड नियमों के पालन न होने की शिकायत भी की है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान फेडरेशन के क्रियाकलापों की जांच होने की बात भी सामने आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed