फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपत्तिजनक सीन के कारण विवादों में रहीं ये सीरीज और फिल्में, एक को लेकर तो दर्ज हुई है कई जगह शिकायत

Thu, 11 Mar 2021 10:56 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
These Films And Series Are Also In Controversy Due To The Objectionable Scenes
तांडव, पद्मावत और मिर्जापुर - फोटो : Instagram

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर जनवरी माह में रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर विवाद अब तक थमा नहीं है। इस विवाद को देखते हुए अमेजन प्राइम ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन के रिलीज को पोस्टपोन कर दिया था। दूसरा सीजन फरवरी में रिलीज होने वाला था। अब खबरें ये भी है कि सीरीज के कुछ सीन्स रीशूट किए जाएंगे। खैर, ये पहली बार नहीं है जब कोई सीरीज या फिल्म विवादों के घेरे में आई है। इससे पहले भी कई फिल्में और सीरीज रहीं हैं, जो विवादों के चलते सुर्खियों में रही थी। उन विवादित सीरीज और फिल्मों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

These Films And Series Are Also In Controversy Due To The Objectionable Scenes
सीरीज तांडव से हटाया गया दृश्य - फोटो : Instagram

तांडव (2021)

विवादों की फेहरिस्त की बात करें तो सबसे पहला नाम वेब सीरीज 'तांडव' का ही आता है। इस सीरीज को लेकर इतना विवाद हुआ कि देश भर के कई जगहों पर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इतना ही नहीं सीरीज से विवादित सीन्स को भी हटा दिया गया था। तांडव के पहले एपिसोड में दिखाया गया था कि एक्टर जीशान अय्यूब यूनिवर्सिटी फंक्शन में भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं। इस वेश में वह छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किस से आजादी चाहिए। उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई रणनीति बना ही लेनी चाहिए।' इस पर शिव के रूप में दिखाई दे रहे जीशान अय्यूब कहते हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या? इस सीन को देखकर लोग भड़क गए थे और सीरीज को बैन करने की मांग उठी थी। सिर्फ यही नहीं सीरीज के मेकर्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई थी।

These Films And Series Are Also In Controversy Due To The Objectionable Scenes
मिर्जापुर 2

मिर्जापुर 2 (2020)

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2020 में रिलीज हुआ वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन भी गहरे विवादों में आ गया था। सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था। इसके दूसरे सीजन को देखने के बाद लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत में कहा गया था कि सीरीज मिर्जापुर उनकी धार्मिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। सामाजिक वैमनस्य फैला रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके साथ ही सीरीज में गाली गलौज और नाजायज संबंधों को भी दिखाया गया है। सीरीज को बैन करने की मांग उठी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films And Series Are Also In Controversy Due To The Objectionable Scenes
पद्मावत

पद्मावत (2018)

साल 2018 में निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावत' कई कारणों के चलते विवादों में रही थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। करणी सेना ने पूरे देश में फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का आरोप था कि फिल्म में कई तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है और साथ ही राजपूत समुदाय को गलत दिखाने की कोशिश की गई थी। विवादों में आने के बाद फिल्म के कुछ सीन और टाइटल में बदलाव किया गया था।

विज्ञापन
These Films And Series Are Also In Controversy Due To The Objectionable Scenes
उड़ता पंजाब

उड़ता पंजाब (2016)

साल 2016 में आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' भी विवादों में फंसी थी। इस फिल्म में पंजाब में ड्रग का सेवन बढ़ने के केस को दिखाया गया था। जिसके बाद लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म में पंजाब की छवि को खराब दिखाया गया है। जिसके चलते लोगों ने विरोध भी किया था। विवाद को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने 94 कट और 13 करेक्शन करवाने के बाद फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था। सुधार के बाद फिल्म रिलीज हो सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed