फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद ने झारखंड की शूटर को भेजी मदद, जर्मनी से राइफल दिलवाकर बोले- एक भी टैलेंट व्यर्थ ना जाए

Thu, 11 Mar 2021 10:49 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 11 Mar 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
sonu sood gifted a rifle to jharkhand shooting champion Konica Layak to practice for east zone shooting championship
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कुछ वक्त से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कई लोग इसके जरिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू हर जायज मांग के लिए उन तक अपनी मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। अब उन्होंने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया है।

sonu sood gifted a rifle to jharkhand shooting champion Konica Layak to practice for east zone shooting championship
कोनिका लायक - फोटो : Social Media

कोनिका लायक को सोनू सूद ने एक राइफल तोहफे में दी है। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत ढाई लाख से भी ज्यादा है, जो जर्मनी से मंगवाई गई है। राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियन आने वाली ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करने में असमर्थ थीं। कोनिका प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। बीते साल कोनिका लायक ने 11वीं झारखंड राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जीती थी। उन्होंने किसी तरह एक राइफल उधार लेकर अभ्यास किया था और वो 50 मीटर की राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रही थीं इसके अलावा 50 मीटर प्रोन फाइनल में रजत पदक जीता था।

sonu sood gifted a rifle to jharkhand shooting champion Konica Layak to practice for east zone shooting championship
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अब लायक की समस्या ये है कि वह हर दिन किसी की राइफल उधार लेकर अभ्यास नहीं कर सकती हैं। सोशल मीडिया के जरिए नेटिजन्स ने इसकी जानकारी अभिनेता सोनू सूद तक पहुंचाई और उनसे मदद का आग्रह किया, ताकी कोनिका आने वाली प्रतियोगिता में शामिल हो सकें। इस प्रकार अभिनेता ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood gifted a rifle to jharkhand shooting champion Konica Layak to practice for east zone shooting championship
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने कहा ‘मुझे खुशी है कि मैं कोनिका जैसी प्रतिभा की कोई सहायता कर सका ताकी वो अपने सपने पूरे कर सके। जब सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग मुझ तक कोनिका की समस्या लेकर पहुंचने लगे तो मैंने तुरंत ही अपनी टीम से कोनिका के परिवार से संपर्क साधने के लिए कहा और एक राइफल का इंतजाम करवाया। हमारे देश की एक भी प्रतिभा व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। मैं अभिभूत हूं कि मुझे उसकी यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिला'।

विज्ञापन
sonu sood gifted a rifle to jharkhand shooting champion Konica Layak to practice for east zone shooting championship
सोनू सूद - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि सोनू सूद पिछले साल से समाज सेवा में खासा सक्रिय नजर आ रहे हैं। ध्यान दें तो सोनू पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान से लगे लॉकडाउन के समय से लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उस दौरान लोगों को हुई परेशानियों ने अभिनेता का ध्यान खींचा और अब तक काफी लोगों की मदद कर चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘आचार्य’ और हिन्दी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed