फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि: भगवान शिव के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये एक्टर्स, एक अभिनेता के तो पैर छूने लगे थे लोग

Thu, 11 Mar 2021 09:30 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Mar 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2021: These Actors Played Lord Shiva Role In Films And Shows
भगवान शिव के किरदार में अभिनेता - फोटो : Instagram

आज यानी 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से एक्टर्स भगवान शिव के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किए गए हैं। अगर बात टीवी शोज की करें तो यहां धर्मिक शोज की सबसे तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके साथ ही कई फिल्में भी भगवान शिव को लेकर बनी हैं। जिसमें अभिनेताओं ने भगवान शिव का किरदार निभाया। तो वहीं इस किरदार से इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने घर-घर में पहचान बना ली थी। एक अभिनेता को तो लोगों ने सच में भगवान शिव मान लिया था और उनके पैर छूने लगे थे।

Maha Shivratri 2021: These Actors Played Lord Shiva Role In Films And Shows
भगवान शिव के किरदार में अरुण गोविल

अरुण गोविल

अभिनेता अरुण गोविल जो दूरदर्शन के मशहूर टीवी धारावाहिक 'रामयाण' में राम की भूमिका से लोगों का दिल चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'शिव महिमा' में भगवान शिव का किरदार निभाया है। यह शो लोगों के बीच खूब छाया रहा था। शांतिलाल सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिव महिमा' साल 1992 में आई थी। 

Maha Shivratri 2021: These Actors Played Lord Shiva Role In Films And Shows
दारा सिंह-जयश्री गडकर

दारा सिंह

'रामायण' में हनुमान के किरदार में हमेशा छाए रहे अभिनेता दारा सिंह भी भगवान शिव  का किरदार निभा चुके हैं। साल 1974 में आई फिल्म 'हर-हर महादेव' में दारा सिंह ने भगवान शिव का रोल निभाया था, फिल्म का निर्देशन चंद्रकांत ने किया था। तो वहीं इस फिल्म में जयश्री गडकर पार्वती माता के रोल में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2021: These Actors Played Lord Shiva Role In Films And Shows
मोहित रैना-सोनारिका भदौरिया

मोहित रैना

टीवी पर प्रसारित हो चुके फेमस शो 'देवों के देव-महादेव' ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था। ये धारावाहिक टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर बना रहा था। इसमें भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना को खूब प्यार और लोकप्रियता मिली थी। इस टीवी शो में सोनारिका भदौरिया ने मां पार्वती और मौनी रॉय ने देवी सती का रोल अदा किया था।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2021: These Actors Played Lord Shiva Role In Films And Shows
समर जय सिंह

समर जय सिंह

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'ओम नम: शिवाय' में भगवान शिव का किरदार अभिनेता समर जय सिंह ने निभाया था, जो आज के समय में भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। इस धारावाहिक में समर जय को भगवान शिव के रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आलम ये हुआ था कि लोग उन्हें सच में भगवान शिव मानकर पूजने लगे थे और अगर वो कही जाते थे तो लोग उनके पैर छूने के लिए आगे आते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed