फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में बेटे जुनैद की एंट्री पर आमिर खान ने दिया हिंट, कहा- ऑडिशन देकर आना होगा

Sun, 17 Mar 2019 12:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan speak on son Junaid Career In Bollywood
Aamir khan, Junaid - फोटो : social media

आमिर खान ने कहा है कि उनके बेटे जुनैद खान थिएटर करने में ज्यादा इंटरेस्ट रखते हैं और वह उनके फैसले का समर्थन करते हैं। जुनैद ने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। जुनैद आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं।

Aamir Khan speak on son Junaid Career In Bollywood
Aamir khan, Junaid - फोटो : social media

जुनैद के फिल्मों में आने को लेकर आमिर खान ने जबाव दिया कि उसे अपना जीवन जीना चाहिये। उन्हें अपने फैसले खुद लेने चाहिये। मैं उनसे यह अधिकार नहीं ले सकता। मैंने यह उन पर छोड़ दिया है। निश्चित रूप से उनका झुकाव रचनात्मक दुनिया और फिल्म निर्माण के प्रति है। 

Aamir Khan speak on son Junaid Career In Bollywood
Junaid - फोटो : social media

आमिर ने कहा, 'वह अपने रास्ते पर चल रहे हैं, उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की है। वह वास्तव में फिल्मों की तुलना में थिएटर में अधिक रुचि रखते हैं। मैंने उन्हें अपना रास्ता खोजने की अनुमति दे रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan speak on son Junaid Career In Bollywood
Aamir Khan Junaid Khan - फोटो : twitter

आमिर ने साफ किया कि अगर जुनैद अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तो उन्हें उचित प्रक्रिया का पालन करना होगा और भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देना होगा। आमिर ने कहा, 'अगर मुझे लगता है कि जुनैद किसी रोल में फिट बैठते हैं तो मैं उन्हें कास्ट करूंगा लेकिन उन्हें पहले कास्टिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि जुनैद ने आज तक कोई ऑडिशन नहीं दिया है।

विज्ञापन
Aamir Khan speak on son Junaid Career In Bollywood
Aamir Khan - फोटो : instagram

अपने छोटे बेटे आजाद के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि अब वो उनके साथ ज्यादा समय बिताते हैं। किरण ने 2-3 साल पहले मुझसे इस बात की शिकायत की थी मैं उन्हें ज्यादा समय नहीं देता। इसके बाद मैंने खुद को बदला, अब मैं शाम के 6 बजे घर आ जाता हूं और रात 8 बजे तक आजाद के साथ समय बिताता हूं। उस वक्त हम साथ में खेलते हैं और बातें करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed