{"_id":"5c8cedddbdec2214757c4793","slug":"shweta-bachchan-birthday-special-when-fall-in-love-with-salman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाभी ऐश्वर्या ही नहीं श्वेता बच्चन भी सलमान से कर बैठी थीं प्यार, सुनकर अभिषेक का ऐसा था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाभी ऐश्वर्या ही नहीं श्वेता बच्चन भी सलमान से कर बैठी थीं प्यार, सुनकर अभिषेक का ऐसा था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shweta bachchan, salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पैरेंट्स और भाई की तरह फिल्मों की दुनिया में करियर नहीं बनाया। श्वेता आज ना केवल बिजनेस की दुनिया में धाक जमाए हुए हैं बल्कि एक लेखक, होस्ट और मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले श्वेता ने एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू किया और अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म में दिखाई दीं। 17 मार्च 1974 को जन्मीं श्वेता के बारे में जानते उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Shweta Bachchan Aishwarya
- फोटो : file photo
श्वेता बच्चन को पार्टियों और इवेंट्स में अक्सर देखा जाता है। ऐसे ही एक शो में अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचीं श्वेता बच्चन ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। श्वेता ने कुछ ऐसी बातें बताईं जिसका कनेक्शन उनकी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन से था।
3 of 5
shweta bachchan,
- फोटो : file photo
अब ये बात तो जगजाहिर है कि अभिषेक बच्चन से शादी से पहले ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान से था। ऐसी खबरें थीं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान की वजह से ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था लेकिन इसी बीच दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। बहरहाल, केवल ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि श्वेता बच्चन भी सलमान खान के प्यार में पड़ गई थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shweta bachchan,
- फोटो : file photo
श्वेता बच्चन ने बताया कि 'टीएनज में मेरा क्रश सलमान खान थे। जब मैं बो्र्डिंग स्कूल में थी तब मैंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया वीसीआर पर देखी थी। मैंने पूरी फिल्म का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया था। जब भी मुझे मौका मिलता वो ऑडियो मैं सुना करती थी।'
विज्ञापन
5 of 5
shweta bachchan,
- फोटो : file photo
श्वेता बच्चन ने आगे बताया कि 'ये बात अभिषेक बच्चन को पता थी। भाई तो मेरे लिए वो कैप लेकर आए जो सलमान खान ने फिल्म के दौरान पहनी थी। उस कैप को लेकर ही मैं रात में सोती थी।' हालांकि श्वेता का ये प्यार स्कूली दिनों का क्रश था जिसका खुलासा खुद उन्होंने ही शो में कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।