{"_id":"5c8d25f4bdec2214130e5c8f","slug":"priyanka-chopra-signed-another-bollywood-movie-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी दूसरी बॉलीवुड फिल्म, इस मूवी से किया था किनारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी दूसरी बॉलीवुड फिल्म, इस मूवी से किया था किनारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का सिक्का शादी के बाद भी बरकरार है। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग की खत्म की है और वहीं उनकी झोली में दूसरी फिल्म आ गिरी है। शादी के बाद उनकी यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। वहीं, शादी के बाद वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक? में नजर आई थीं। अब शादी के बाद वह अपनी पहली बॉलीवुड की भी शूटिंग खत्म कर चुकी हैं।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
दरअसल, अमेरिका के एक न्यूज पोर्टल के अनुसार प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म साइन की है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगी। साथ ही उनके पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। इस हिसाब से प्रियंका के पास इस साल काम की नहीं रहेगी। बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका इस बात का खुलासा एक चैट शो में भी कर चुकी थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि वह संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज में से किस डायरेक्टर संग काम करना चाहेंगी। वहीं, सुनने में आया कि प्रियंका दोनों डायरेक्टर के संग प्रोजेक्ट्स पर बात कर रही हैं।
3 of 5
priyanka chopra
फिलहाल उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। प्रियंका ने इस फिल्म से पहले सलमान खान की फिल्म 'भारत' के लिए कुछ शूट किए थे लेकिन शादी के चलते उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं, प्रियंका की जगह फिल्म 'भारत' में कटरीना कैफ को लिया गया। बता दें कि हाल ही में 'भारत' की शूटिंग खत्म हुई है और यह इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : file photo
बता दें कि कुछ दिन पहले महिला दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा सोहो हाउस पार्टी के लिए गई थीं। इस पार्टी में प्रियंका एक खास ड्रेस में नजर आईं थीं। उन्होंने ब्राउन कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने इस ड्रेस के साथ बूट्स भी पहन रखे थे। साथ ही मैचिंग कलर का एक बैग कैरी किया हुआ था। लोगों को प्रियंका का वो लुक भी बिल्कुल पसंद नहीं आया। उनके इस लुक को किसी ने कोकाकोला बोला तो किसी ने चिड़िया बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : file photo
बता दें कि बीते वर्ष 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी हुई थी। शादी के बाद से प्रियंका अपने ससुराल अमेरिका में रह रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।