फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान ने लगाई केंद्र सरकार के अधिकारियों की क्लास, पत्नी ने भी ऐसे दिया साथ

Sat, 03 Aug 2019 12:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 03 Aug 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
aamir khan take a class of central government officers on save water topic
aamir khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान शुक्रवार को विज्ञान भवन में शिक्षक बन जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का पाठ पढ़ाते नजर आए। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में उन्होंने अपने अनुभव केंद्र सरकार के सचिवों, केंद्रीय जल प्राधिकरण के विशेषज्ञों व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साझा किए। 

aamir khan take a class of central government officers on save water topic
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai

आमिर पिछले तीन साल से अपने एनजीओ पानी फाउंडेशन के जरिए महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में काम कर रहे हैं। उन्होंने 24 जिलों के 75 तालुका में सूखे से बेहाल 4706 गांवों के कायाकल्प की कहानी बयां की।

aamir khan take a class of central government officers on save water topic
aamir khan

उन्होंने सत्यमेव जयते वाटर कप के तहत 8 अप्रैल से 27 मई तक जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन अभियान भी चलाया था। उन्होंने बिना पैसों के केवल जनसहभागिता और पंचायतों की कोशिशों से गांव वालों के साथ मिलकर किए गए वर्षा जल संचयन के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan take a class of central government officers on save water topic
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram

दो घंटे से ज्यादा समय तक चले सत्र में उनकी पत्नी किरण राव ने इस अभियान में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के सक्रिय सहयोग और जुनून से ही जल संरक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।  

विज्ञापन
aamir khan take a class of central government officers on save water topic
Save Water

जल शक्ति मंत्रालय ने एक जुलाई से 15 सितंबर तक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत देश के सबसे अधिक पानी की कमी और घटते भूजल वाले 257 जिलों और 1592 ब्लॉक में 31 जुलाई तक पहले चरण में किए गए कामों की समीक्षा की गई। इसमें पानी फाउंडेशन समेत चार स्वयं सहायता समूहों ने अपनी सफलताओं की कहानियों को साझा किया।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed