फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान के घर पार्टी में गए आमिर पर खाना क्यों नहीं खाया? अब बताई वजह

Thu, 28 Mar 2019 12:32 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 28 Mar 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
aamir khan take lunch box on shahrukh khan house party
aamir khan shah rukh khan - फोटो : social media
आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं । अपने जन्मदिन पर आमिर ने इस फिल्म की घोषणा की थी । आमिर इस फिल्म में एक सरदार का रोल निभाते नजर आएंगे। आमिर ने कहा था कि वो इस रोल के लिए 20 किलो वजन घटाएंगे। आमिर अपनी हेल्थ को लेकर वैसे भी बहुत सतर्क रहते हैं । 

 
aamir khan take lunch box on shahrukh khan house party
aamir khan
हाल ही में आमिर ने इसको लेकर एक किस्सा शेयर किया । इसमें उन्होंने बताया कि वो एक बार शाहरुख खान के घर पार्टी में गए थे लेकिन वहां उन्होंने खाना नहीं खाया था । आमिर से पूछा गया कि क्या आप पार्टियों में जाकर खाना खाते हैं । इस पर आमिर ने कहा, 'हां मैं खाना खाता हूं । लेकिन मैं अपना टिफिन साथ ले जाता हूं ।'
 
aamir khan take lunch box on shahrukh khan house party
Aamir Khan - फोटो : instagram
आमिर ने आगे कहा, 'इस बारे में आप शाहरुख खान से पूछ सकते हैं । वो आपको ऐसे कई किस्से सुनाएंगे । एक बार जब टिम कुक शाहरुख के घर पर आए थे तो उन्होंने पार्टी रखी थी। गौरी ने मुझसे कहा कि खाना खाकर जाना । मैंने कहा हां मैं खाना खाकर जाऊंगा । फिर मैंने कहा कि मैं अपना टिफिन लेकर आया हूं ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan take lunch box on shahrukh khan house party
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram
'इस पर शाहरुख ने कहा कि ये क्या बात हुई । मैंने कहा नहीं कोई औपचारिकता की जरूरत नहीं है । खाने के टेबल पर जब मैंने अपना टिफिन खोला तो उसमें दाल, चावल, सब्जी और भी बहुत कुछ था । सबने मेरा टिफिन देखा तो लोग सोचने लगे कि मैं वजन बढ़ा रहा हूं या घटा रहा हूं ।'
विज्ञापन
aamir khan take lunch box on shahrukh khan house party
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala
'शाहरुख ने मुझसे पूछा कि तू वेट गेन कर रहा है कि लॉस । मैंने उसे बताया कि नहीं वेट लॉस ही कर रहा हूं । शाहरुख़ को यकीन नहीं हुआ था' । आमिर कहते हैं कि इसे लेकर कोई शर्म नहीं करनी चाहिए । अगर आपको वेट लॉस करना है तो अपना टिफिन साथ में लेकर ही चलना चाहिए ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed