ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बुरी तरह नाकाम होने के बाद फिल्म ट्रेड में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इससे आमिर खान के स्टारडम पर फर्क पड़ेगा? ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं होगा परंतु सूत्रों पर भरोसा करें तो आमिर चाहते हैं कि दर्शक जल्दी से जल्दी ठग्स के नतीजों को भुला दें। इसके लिए वह ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जो जल्दी तैयार हो। उन्होंने अपनी टीम को इस बारे में निर्देश दिए हैं। आमिर को उनके करीबियों ने कहा है कि डेढ़-दो वर्ष में एक फिल्म करने की नीति बदल कर जल्दी सफल फिल्म देनी होगी वर्ना ठग्स की स्मृति देर तक लोगों के दिमाग में बनी रहेगी। यह आज के तेजी से बढ़ते कंटेंट सिनेमा और वेब सीरीज के दौर में ठीक नहीं है।
30 साल के करियर में आमिर ने दिया फ्लॉप फिल्मों का ढेर, 'ठग्स' के बाद इस कदर डरे उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर की पिछली फिल्म सीक्रेेट सुपरस्टार भी औसत ही थी। भले ही आमिर उसके केंद्र में नहीं थे परंतु उनका अहम रोल था। जानकार कह रहे हैं कि ठग्स के साथ समस्या यह हो गई कि इसे समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी सिरे से खारिज किया। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि आमिर का अगला कदम क्या होगा? पिछले कुछ समय में उनके तीन प्रोजेक्ट चर्चा में रहे। इसमें सबसे अहम फिल्म संगीत के दिग्गज गुलशन कुमार की बायोपिक है। फिल्म लंबे समय से चर्चा और विभिन्न विवादों में है। अभी तक इसके बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
फिर आमिर सात कड़ियों में महाभारत बनाना चाहते हैं, जिसमें कौरवों-पांडवों के रूप में नए चेहरे लेंगे और खुद श्रीकृष्ण बनेंगे। इस पंचवर्षीय प्रोजेक्ट में वह सूत्रधार होंगे। वह इसका निर्माण भी कर रहे हैं। अलग-अलग कड़ियों के लिए उन्हें निर्देशकों की तलाश है। एक अन्य प्रोजेक्ट विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश की बायोपिक है, जिसे शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे। इसमें आमिर के ओशो और आलिया के उनके सेक्रेटरी की भूमिका निभाने की चर्चा है। परंतु अभी साफ नहीं है कि यह फीचर फिल्म होगी या वेबसीरीज। जानकारों के अनुसार आमिर जल्द ही घोषणा करेंगे कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा।
वैसे ठग्स की ओपनिंग बताती है कि आमिर बड़े सितारे हैं। 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग इससे पहले कभी किसी फिल्म को नहीं मिली थी। ट्रेड के विशेषज्ञों के अनुसार आमिर चूंकि कम फिल्में करते रहे हैं इसलिए दर्शकों को उनसे ज्यादा उम्मीद रहती है। लोग मानते हैं कि वह स्क्रिप्ट चुनने और शूटिंग में वक्त ले रहे हैं तो बेहतरीन फिल्म देंगे।
दर्शक आमिर के हाथों ‘ठग’ लिए जाने की आशा नहीं रखते। ट्रेडवालों के अनुसार कम फिल्में करने से आमिर के करियर का आंकड़ा भले ही वजनी दिखता है अब जरूरी है कि वह जल्दी कोई फिल्म करें, जो लोगों के दिल-दिमाग से ठग्स की याद मिटा दे। आमिर की उम्र भी बढ़ रही है और इधर नए-युवा एक्टर तेजी से उभर रहे हैं। उनकी सफलता आमिर के प्रति दर्शकों के आकर्षण को कम कर सकती है। वह दो फिल्मों में कामयाबी से दूर रहने बाद देर से बॉक्स ऑफिस पर देर से आने का जोखिम नहीं ले सकते।