विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला गाना 'वाश्मल्ले' दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म का दूसरा गाना 'सुरैय्या' का टीजर रिलीज हो गया है। 1 मिनट के इस टीजर में आमिर खान कटरीना कैफ की अदाओं पर मरते दिखाई दे रहे हैं।
{"_id":"5bd0298bbdec2269351dbdb1","slug":"aamir-khan-thugs-of-hindostan-suraiyya-song-teaser-out-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल थामिएगा हुजूर जान लेने आ गई है 'सुरैय्या', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के दूसरे गाने का टीजर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल थामिएगा हुजूर जान लेने आ गई है 'सुरैय्या', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के दूसरे गाने का टीजर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Suraiyya
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Suraiyya
गाने के टीजर में कटरीना कैफ के दिलकश डांस मूव्स की झलक को देखा जा सकता है। टीजर की शुरुआत में कटरीना कहती हैं 'दिल थामिएगा हुजूर कभी-कभी हमारी अदा देखकर लोग अपनी जान खो बैठते हैं...' फिर कटरीना की अदाओं को देख आमिर कहते हैं, 'सुरैय्या जान लेगी क्या?' इतना ही नहीं टीजर में जो भी सुरैय्या को देखता है, आमिर उसे थप्पड़ मार देते हैं।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
बता दें, 'सुरैय्या' गाने को विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने गाया है। इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने कम्पोज किया है। अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के लिरिक्स लिखें हैं। यशराज बैनर के यूट्यूब चैनल में इसे रिलीज किया गया है। अब तक इसे 168,130 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif
गाने का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने के देखकर यकीनन एक बात तो कही जा सकती है कि डांस में कटरीना का कोई सानी नहीं है। गाने में उनके कातिलाना मूव्स घायल कर देने वाले हैं। बता दें फिल्म में कटरीना का नाम सुरैय्या है।
देखें, सुरैय्या का टीजर...
देखें, सुरैय्या का टीजर...
विज्ञापन
thugs of hindostan
विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा आपको फिल्म देखने के बाद हो ही जाएगा।