{"_id":"5bd01dd5bdec2269945c9970","slug":"protest-against-sunny-leone-film-veeramadevi-kannada-organizations-burnt-her-posters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही सनी लियोन की 'वीरमदेवी' विवादों में, विरोध में कार्यकर्ता काट रहे ब्लेड से हथेली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही सनी लियोन की 'वीरमदेवी' विवादों में, विरोध में कार्यकर्ता काट रहे ब्लेड से हथेली
Wed, 24 Oct 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Veeramadevi
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज इंडस्ट्री में एक मुकाम पर हैं। हर फिल्म मेकर उनके साथ काम करना चाहता है और फैंस उनकी एक झलक को बेताब हैं। लेकिन अब भी कुछ संगठन ऐसे हैं जिन्हें प्रदर्शन करने का मौका चाहिए। सनी लियोनी जल्द ही फिल्म वीरमदेवी में नजर आने वाली हैं लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में आ गई है।
2 of 5
Veeramadevi
- फोटो : ANI
हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में लियोनी का विरोध करते हुए उनके पोस्टर्स जलाए गए थे। वहीं अब कन्नड़ रक्षना वेदिके युवा सेना का कहना है कि सनी लियोन का इस फिल्म में होना वीरमदेवी जैसे ऐतिहासिक किरदार का अपमान है। संगठन ने धमकी दी है कि यदि फिल्म को नहीं रोका गया तो पद्मावत जैसा विरोध किया जाएगा।
3 of 5
Veeramadevi
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोट्स की मानें तो कुछ युवाओं ने फिल्म के विरोध में ब्लेड से हथेली भी काट ली हैं। संगठन के प्रमुख आर. हरीश ने का कहना है कि सनी लियोनी एडल्ट फिल्म स्टार के रूप में जानी जाती हैं। उन्हें ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहिए, जो न सिर्फ कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। कर्नाटक में वीरमदेवी ने कई मंदिर बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Veeramadevi
बता दें इससे पहले भी सनी लियोन का बेंगलुरु में कॉन्सर्ट विवाद के चलते रद्द किया गया था। दरअसल एक संगठन ने धमकी दी थी कि अगर सनी का शो रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा। राज्य सरकार भी सनी के विरोध में आ गई थी। तब जाकर सनी ने ये इवेंट छोड़ दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Veeramadevi
- फोटो : social media
बता दें सनी लियोनी फिल्म वीरामदेवी से साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वीरमादेवी में सनी एक वॉरियर क्वीन का रोल निभा रही हैं। वीरमदेवी वॉर फिल्म है, जो तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम और हिंदी में बनायी जा रही है। इस फिल्म में सनी तलवारबाजी और घुड़सवारी करती दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।