{"_id":"5ad831f84f1c1b9c098b5654","slug":"aamir-khan-thugs-of-hindostan-will-be-simultaneously-release-in-india-and-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की रिलीज को लेकर निर्माताओं का बड़ा फैसला, वजह आमिर खान की फैन फॉलोइंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की रिलीज को लेकर निर्माताओं का बड़ा फैसला, वजह आमिर खान की फैन फॉलोइंग
Thu, 19 Apr 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं अब चीन में भी बढ़ चुकी है। फिल्म 'पीके', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' हिट होने के बाद वह चीनी दर्शकों के फेवरेट स्टार बन गए हैं। यही वजह है कि चीन में उनकी फिल्में शानदार कमाई करती हैं। चीन में आमिर की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्माताओं ने बड़ा फैसला किया है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को चीन में भी उसी दिन रिलीज किया जाएगा जिस दिन यह भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि चीन में बॉलीवुड फिल्में भारत में रिलीज होने के काफी समय बाद रिलीज होती हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगी कि कोई बॉलीवुड फिल्म एक ही तारीख पर दोनों देशों में रिलीज होगी।
3 of 5
बताया जा रहा है कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्माताओं ने ऐसा फैसला चीन में आमिर की फैन फॉलोइंग और उनकी फिल्मों की कमाई को देखते हुए किया है। निर्माताओं का मानना है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसे ही भारत में रिलीज होगी चीन में बैठे आमिर के फैंस उनकी फिल्म को इंटरनेट पर डाउनलोड करके देख सकते हैं। इससे फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए निर्माताओं ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को दोनों देशों में एक ही दिन रिलीज करने का विचार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिलहाल इस बारे में अभी तक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की टीम ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म की पूरी टीम अगले हफ्ते चीन जाने वाली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि वहां पर टीम इस बात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक समुद्री लुटेरे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2018 की दीवाली पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।