{"_id":"5c952551bdec221461125ae2","slug":"aamir-khan-to-be-the-face-of-3-brands-this-ipl-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जो सलमान-शाहरुख नहीं कर पाए वो काम करने जा रहे हैं आमिर खान, आईपीएल में बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जो सलमान-शाहरुख नहीं कर पाए वो काम करने जा रहे हैं आमिर खान, आईपीएल में बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल आईपीएल मैचों के सीधे प्रसारण के दौरान एक और नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। और, ये रिकॉर्ड कोई क्रिकेट खिलाड़ी नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बनाने जा रहे हैं। अपने करियर में क्रिकेट पर बनी फिल्मों अव्वल नंबर और लगान के हीरो रहे आमिर इस साल आईपीएल के भी हीरो बनने जा रहे हैं।
2 of 5
Aamir Khan & Kiran Rao
- फोटो : social media
आमिर खान के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद का समय उन्होंने पूरी तरह से अपनी मार्केटिंग पर लगाया है। और, इस सीजन के वह सबसे बड़े ब्रांड बनने जा रहे हैं।
3 of 5
Aamir khan
आमिर खान आईपीएल के हर मैच के ब्रेक के दौरान टेलीविजन स्क्रीन पर नजर आएंगे। किसी सेलेब्रिटी का क्रिकेट मैच सीरीज के ब्रेक में इस तरह से आना एक नया विश्व रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aamir khan
जानकारी के मुताबिक आमिर खान इस बार आईपीएल मैचों के दौरान कम से कम तीन बड़े ब्रांड्स का प्रमोशन करते दिखेंगे। आईपीएल के लीड स्पॉन्सर के अलावा एक डिजिटल भुगतान कंपनी ने भी आमिर को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। इसके अलावा एक लग्जरी शू ब्रांड का प्रमोशन भी आमिर इस आईपीएल सीजन से शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
ये भी पहली बार होगा कि आमिर खान एक समय में एक से अधिक ब्रांड का प्रचार करते दिखेंगे। आमिर अभी तक एक बार में एक ही ब्रांड का प्रमोशन करते रहे हैं। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस आईपीएल आमिर के इन तीनों ब्रांड्स के विज्ञापन पर कंपनियों के करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।