बीते दिनों फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पति और अभिनेता रणवीर सिंह 'जी सिने अवार्ड्स' के मंच पर नजर आए। इस दौरान दीपिका को फिल्म 'पद्मावत' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। वहीं, रणवीर सिंह को भी फिल्म पद्मावत के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों ने स्टेज पर एक स्पीच भी दी। ऐसे में इस नव-विवाहित जोड़े ने स्टेज पर रहते हुए दर्शकों का मनोरंजन भी किया। इस बार शो को अभिनेता विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन होस्ट कर रहे थे। इन न्यूकमर्स अभिनेताओं ने भी अपनी जुगलबंदी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विक्की कौशल के बार-बार 'भाभी' कहने पर चिढ़ गईं दीपिका पादुकोण, मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते दीपिका अभिनेता विक्की कौशल से नाराज हो गईं। दरअसल, सुपरहिट फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के अभिनेता विक्की शो की स्टेज पर दीपिका को बार-बार 'भाभी' कहकर संबोधित कर रहे थे। मगर दीपिका को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने विक्की से कहा कि वह उन्हें भाभी ना बुलाएं। बता दें कि दीपिका और विक्की की अच्छी दोस्ती है।
.@deepikapadukone and @RanveerOfficial take pheras on the stage of #ZeeCineAwards2019 😍
How many retweets for these two?@ZeeCineAwards pic.twitter.com/hyIkchq4Lf
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में संजय लीला भंसाली ने महाराजा रावल रत्न सिंह के लिए पहले विक्की कौशल को ही चुना था, लेकिन दीपिका ने संजय से कहा कि उनके अपोजिट किसी मशहूर अभिनेता को यह रोल दिया जाए। इसके बाद फिल्म में शाहिद कपूर को इस रोल के लिए एप्रोच किया गया।
बता दें कि विक्की कौशल ने एक के बाद एक 'उरी', 'संजू' और 'राजी' जैसी बलॉकबस्टर फिल्में दी हैं । इस सफलता के बाद वो फिल्म मेकर्स की टॉप लिस्ट में शुमार हो गए हैं । डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्की को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं ।
विक्की के साथ काम कर चुके एक डायरेक्टर ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया, 'उसकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है। अब वो करण जौहर और उनसे जुड़े लोगों के आस-पास घूमने लगा है। मुझे लगता है कि वो अच्छे से विक्की को बता पा रहे होंगे कि कैसे आगे बढ़ना है और ये अच्छा भी है ।' डायरेक्टर से पूछा गया कि क्या सफलता विक्की के सिर पर चढ़ गई है।