फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेट एयरवेज में सीट ना मिलने पर भड़कीं मौनी रॉय, ऐसे निकाला कर्मचारी पर गुस्सा

Fri, 22 Mar 2019 09:18 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 22 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
actress mouni roy anger over jet airways women staff
mouni roy

फिल्म गोल्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय सीट न मिलने पर एयरलाइन जेट एयरवेज पर भड़क गईं। इसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की नाराजगी भी जाहिर की है। सूत्रों के मुताबिक यात्रा के दौरान उन्हें एयरवेज के एक कर्मचारी का व्यवहार भी पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर के हवाले से जेट एयरवेज के कर्मचारियों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया। 



 

actress mouni roy anger over jet airways women staff
mouni roy - फोटो : social media

मौनी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने एयरलाइन सर्विस को सलाह दे कहा कि वह ऐसे कर्मचारी नियुक्त ना करें जो लोगों से घृणा करते हो। दरअसल, मौनी ने ट्विटर पर एक महिला कर्मचारी को लेकर लिखा है कि ' कई सीट खाली होने के बावजूद एमिरेट्स की फ्लाइट में एक महिला कर्मचारी ने मुझे मिडिल सीट दे दी। 

actress mouni roy anger over jet airways women staff
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी ने आगे लिखा ईमानदार यात्रियों की ओर से यह नसीहत है कि उन लोगों को नौकरी पर कतई ना रखे जो बुरे दिन से गुजर रहे हो क्योंकि वह दूसरों का दिन भी खराब कर देते हैं, ऐसे में यात्रियों की कोई गलती नहीं होती फिर भी उन्हें सुनना पड़ जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
actress mouni roy anger over jet airways women staff
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी इन दिनों बॉलीवुड में नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में काम करने के बाद वह अब जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, वह एक बड़ी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं जिसमें लीड रोल में अभिनेता रणबीर कपूर होंगे। इतना ही नहीं मौनी दो फिल्में और साइन कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed