{"_id":"5c94652ebdec2214216cc936","slug":"shraddha-kapoor-ready-to-tie-knot-with-boyfriend-rohan-shrestha-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झूठी निकलीं श्रद्धा कपूर के जल्द शादी करने की खबरें, इस शख्स के साथ जुड़ रहा था नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
झूठी निकलीं श्रद्धा कपूर के जल्द शादी करने की खबरें, इस शख्स के साथ जुड़ रहा था नाम
Fri, 22 Mar 2019 07:26 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 22 Mar 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में पिछले कई दिनों से आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के जल्द शादी करने की चर्चा है। वहीं वरुण धवन और गर्लफ्रेंड नताशा भी शादी की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस बीच चर्चाएं ये भी जोरों पर फैलीं कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही रोहन श्रेष्ठा नाम के शख्स से शादी कर सकती हैं। जांच में ये खबर झूठ साबित हुई है। आइए जानते हैं, कौन हैं रोहन श्रेष्ठा?
shraddha kapoor
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन एक फेमस बॉलीवुड फोटोग्राफर हैं और वे पिछले एक साल से श्रद्धा कपूर के खास दोस्त हैं। बताया ये भी जा रहा है कि 33 साल की श्रद्धा के पैरेंट्स चाहते हैं कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो इस दोस्ती को रिश्तेदारी को बदलने पर उन्हें खुशी होगी। हालांकि अभी श्रद्धा कपूर इसके लिए तैयार नहीं है।
shraddha kapoor
इस बारे में श्रद्धा ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन से भी बात की है। काफी मीडिया वेबसाइट्स पर अटकलें हैं कि श्रद्धा ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन को शादी के लिए हामी भर दी है, लेकिन श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने इन खबरों का सिरे से खंडन किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी श्रद्धा अभी 5 साल तक शादी नहीं करना चाहतीं। बता दें कि इससे पहले श्रद्धा, फरहान अख्तर को डेट कर रही थीं। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को फरहान के साथ उनका रिलेशन बिल्कुल पसंद नहीं था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor
पैरेंट्स के दबाव के कारण उन्हें फरहान से अलग होना पड़ा । अब फरहान, एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं । खबरों की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली है और अब शादी की तैयारी में हैं । दोनों अप्रैल या मई में शादी कर सकते हैं । फरहान का दो साल पहले ही पत्नी अधुना से तलाक हुआ है ।
विज्ञापन
shraddha kapoor
श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'Street Dancer 3D'में नजर आएंगी । इन दिनों वो प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं । श्रद्धा के पास साइना नेहवाल की बायोपिक भी थी लेकिन हाल ही में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी । अब उनकी जगह पर परिणीति चोपड़ा को फाइनल किया गया है ।