फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा के जल्द शादी करने की झूठी अटकलें सुन गुस्साए शक्ति कपूर, सामने आकर बताई पूरी सच्चाई

Fri, 22 Mar 2019 05:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Mar 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rohan Shrestha wedding rumours Shakti Kapoor revealed the truth
Shakti Kapoor Shraddha Rohan - फोटो : file photo

सुबह से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड की 'स्त्री' यानी कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के साथ जल्द शादी कर सकती हैं। इन खबरों के आते ही मानों बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि आखिर इस खबर के पीछे का असली सच क्या है। इस खबर के वायरल होते ही अब श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर सामने आए हैं। गुस्साए शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने न केवल इन खबरों का खंडन किया है बल्कि बेटी के शादी के प्लान के बारे में भी जानकारी दी है।

Shraddha Kapoor Rohan Shrestha wedding rumours Shakti Kapoor revealed the truth
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस वायरल खबर का सच बताया है। शक्ति कपूर ने कहा- 'इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।  अगले 4-5 साल तक श्रद्धा का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। उसके पास इस वक्त करने के लिए बहुत कुछ है। वह अभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काफी फोकस है। उसकी तारीख आने वाले 2 साल के लिए बुक हो चुकी हैं। इसलिए यह सब बकवास है।'  
 
Shraddha Kapoor Rohan Shrestha wedding rumours Shakti Kapoor revealed the truth
shraddha kapoor - फोटो : file photo
जब शक्ति कपूर से रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) और श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के लिंकअप को लेकर पूछा गया तो शक्ति ने कहा - 'श्रद्धा का नाम बीते दिनों कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है। यह फिल्म इंडस्ट्री है, लिंक करने से कुछ नहीं होता। उसके पिता (रोहन श्रेष्ठा) मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम लोगों का पारिवारिक रिश्ता है। मेरी बेटी मुझे रोज बताती है कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। वह अपने पेरेंट्स की सहमति के बिना कभी शादी नहीं करेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rohan Shrestha wedding rumours Shakti Kapoor revealed the truth
shraddha kapoor - फोटो : file photo

दरअसल, ऐसी खबरें आ रही थीं कि फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा, श्रद्धा कपूर के खास दोस्त हैं। यह भी कहा जा रहा था कि श्रद्धा के पैरेंट्स चाहते हैं कि अगर उनकी बेटी चाहेगी तो इस दोस्ती को रिश्तेदारी को बदलने पर उन्हें खुशी होगी। वायरल हो रही खबरों में यह भी बात सामने आई कि श्रद्धा ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन को शादी के लिए हामी भर दी है। इसी वायरल खबर पर अब शक्ति कपूर का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rohan Shrestha wedding rumours Shakti Kapoor revealed the truth
Shraddha Farhan - फोटो : file photo

आपको बता दें, रोहन श्रेष्ठा से पहले श्रद्धा कपूर का नाम फरहान अख्तर से जुड़ चुका है। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को फरहान के साथ उनका रिलेशन बिल्कुल पसंद नहीं था। पैरेंट्स के दबाव के कारण उन्हें फरहान से अलग होना पड़ा। अब फरहान, एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली है और अब शादी की तैयारी में हैं। दोनों अप्रैल या मई में शादी कर सकते हैं। फरहान का दो साल पहले ही पत्नी अधुना से तलाक हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed