बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में माधुरी के साथ संजय दत्त, आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को रिलीज होने में तो कुछ वक्त बाकी है लेकिन उससे पहले माधुरी के घर एक नन्हे मेहमान ने कदम रख दिया है। इस नन्हे मेहमान को गोद में लेकर माधुरी के पति राम नेने ने तस्वीर शेयर की है।
माधुरी दीक्षित के घर आया नन्हा मेहमान, पति ने गोद में लेकर शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह नन्हा मेहमान कौन हैं? तो जनाब यह खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि कारमेलो नेने हैं यानी कि एक डॉग। इस डॉग को माधुरी दीक्षित और राम नेने ने 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट्स ऑफ इंडिया' (पेटा) से गोद लिया है। दिलचस्प बात यह है कि माधुरी ने इस खास मेहमान को अपने घर बेटे अरिन के बर्थडे पर घर लेकर आईं।
अपने इस नए मेहमान के साथ माधुरी दीक्षित ने कई तस्वीरें 'ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीरों में राम नेने इस डॉग को गोद में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं माधुरी भी इस नए मेहमान के साथ समय बिताते हुए देखी गईं। काम की बात करें तो माधुरी दीक्षित की हाल ही में फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।
The smiles on our faces show how this little pup stole our hearts! Welcome to the family Carmelo Nene 🐾♥ I urge all animal lovers to adopt pets & see how they fill your life with joy. @PetaIndia pic.twitter.com/73DFBtfEZ1