दुनिया में अजीब अजीब किस्म के लोग होते हैं जो कई अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। हालांकि जो हरकतें दूसरों के लिए अजीब होती हैं तो वहीं बातें उन लोगों को बिल्कुल सामान्य लगती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। इन सितारों की कुछ अजीब आदतें सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। बॉलीवुड सितारों के बारे में फैंस सबकुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं।
अजब-गजब: कोई चबाता है नाखून तो किसी को नहाना नहीं पसंद, ये हैं इन सितारों की अजीबोगरीब आदतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान
अगर आपको नाखून चबाने की आदत है तो जान लिजिए की आपकी ये गंदी आदत करीना कपूर खान से मिलती जुलती है। नवाब बेगम करीना कपूर खान भी अक्सर अपने नाखून चबाते रहती हैं। उन्हें कई मौकों पर दातों से नाखून कांटते देखा गया है।
आमिर खान
बहुत से लोगों को रोजाना नहाना बहुत बड़ा काम लगता है। अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो यह आमिर खान से बिल्कुल मिलती जुलती है। आमिर खान को रोजाना नहाना अच्छा नहीं लगता है। आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने बताया था कि आमिर को बहुत साफ सफाई पसंद नहीं वह कभी कभी ही नहाना पसंद करते हैं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा साफ सफाई को लेकर काफी परेशान रहती हैं। उन्हें हमेशा साफ बाथरूम चाहिए रहता है इसलिए वह अक्सर बाथरूम साफ करती रहती हैं। यह उनके पसंदीदा काम में से एक है।
सनी लियोनी
बॉलीवुड की लैला गर्ल सनी लियोनी को भी एक अजीब आदत है। सनी लियोनी को हर 15-20 मिनट पर अपने पैर साफ करने की आदत है। सनी को अपने पैर का ख्याल रखना अच्छा लगता है और वह थोड़े थोड़े वक्त पर पैर साफ करती हैं।