{"_id":"6293476c57d5641d470b0aa8","slug":"aamir-khan-troll-during-laal-singh-chaddha-promotion-for-carrying-lighter-of-10-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: सस्ता लाइटर खरीदने पर ट्रोल हो गए आमिर खान, नेटिजन्स बोले- आदमी कितना भी अमीर हो जाए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: सस्ता लाइटर खरीदने पर ट्रोल हो गए आमिर खान, नेटिजन्स बोले- आदमी कितना भी अमीर हो जाए...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 29 May 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। वह इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। कभी क्रिकेट खेलते हुए तो कभी गोलगप्पे खाते हुए अभिनेता के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म के ट्रेलर के प्रिव्यू की मेजबानी की। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे, तभी उनको एक लाइटर के साथ देखा गया, जिसके बाद वह काफी ट्रोल हो रहे हैं।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर के प्रिव्यू की मेजबानी के बाद अभिनेता ने पैपराजी को पोज दिए। पोज देने के बाद उन्होंने फैंस के बीच जाकर गोलगप्पे खाए। इसके बाद जब वह अपनी कार की ओर बढ़ने लगे तो एक शख्स ने सिगरेट का एक डिब्बा और 10 रुपये का लाइटर ऑफर किया। अभिनेता के बहुत से फैंस ने उनकी इस बात के लिए तारीफ की कि वह 10 रुपये का लाइटर यूज कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनको इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
3 of 4
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक मीडिया चैनल का वीडियो सामने आने के बाद एक शख्स ने लिखा- आदमी कितना भी अमीर हो जाए लेकिन लाइटर 10 रुपये का ही होता है। वहीं दूसरे ने लिखा- 10 रुपये के लाइटर के साथ आमिर खान। एक अन्य शख्स ने अभिनेता के पुराने बयान को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा- जब इंडिया सेफ नहीं है तो फिर यहां से चले क्यों नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आमिर खान को करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में स्टाइलिश एंट्री करते हुए देखा गया था। बर्थडे पार्टी में आमिर अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे थे। जबकि आमिर खान ने किरण राव से पिछले साल तलाक ले लिया था, इसके बाद भी दोनों अक्सर साथ में नजर आ जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।