एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 29 May 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भूल भुलैया 2, सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और इसी बीच अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज होने वाली है। फिल्म 3 जून को फैंस के बीच आएगी, जिसमें अब चंद दिन बचे हुए हैं और अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की तरह अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' की टिकट की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।
2 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी है। अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिस पर 'फिल्म की टिकट बुक करें' लिखा हुआ है। इसके अलावा, पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स का भी मानना है कि फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग अच्छी होगी। उम्मीद है कि एडवांस में टिकट बुकिंग 10 से 12 करोड़ रुपये के आसपास की होगी।
3 of 4
'पृथ्वीराज'
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज से पहले अक्षय कुमार की यह फिल्म विवादों में भी फंस गई थी। करण सेना ने फिल्म के नाम का विरोध किया था। संगठन ने एक जनहित याचिका दायर करते हुए फिल्म के नाम में बदलाव करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि राजपूत समुदाय फिल्म के शीर्षक की वजह से आहत है, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' से बदलकर 'सम्राट पृथ्वीराज' किया है। शनिवार यानी 28 मई को नए नाम के साथ फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वीराज फिल्म की शुरुआत से पहले पूजा करती टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'सम्राट पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।