फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Video: संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना पर आमिर खान का वीडियो वायरल, माफी मांगते दिखे अभिनेता

Sun, 04 Feb 2024 06:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 04 Feb 2024 06:39 PM IST
सार

संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिन आमिर खान की फिल्म 'दिल' और गाने 'खंबे जैसी खड़ी है' की कड़ी आलोचना की। इसी बीच अब आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Video goes viral on Sandeep Reddy Vanga criticism actor seen apologizing in old clip
आमिर खान-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' ने पिछले साल सिनेमाघरों में धूम मचाई और साल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी। बहरहाल, फिल्म को टॉक्सिक मर्दानगी और स्त्रीद्वेष को बढ़ावा देने के आधार पर भी तीखी प्रतिक्रिया मिली। 'एनिमल' की बुराई करने वालों में आमिर खान की पत्नी किरण राव का भी नाम शामिल है। इसी को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने पिछले इंटरव्यू में किरण की आलोचनाओं पर प्रहार किया। साथ ही आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दिल' का उदाहरण दिया। फिल्म में मुख्य किरदार एक महिला को मारपीट की धमकी देता है, और वे प्यार में पड़ जाते हैं। उन्होंने 'खंबे जैसी खड़ी है' गाने पर भी सवाल उठाए। इस पर अब आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

Aamir Khan Video goes viral on Sandeep Reddy Vanga criticism actor seen apologizing in old clip
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक के इंटरव्यू के बाद आमिर खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस क्लिप में मिस्टर परफेक्शनिस्ट विशेष गीत और उसके बोल के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो पुराना है, जिसमें आमिर खान फिल्मों में महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने की जिम्मेदारी लेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते नजर आ रहे हैं, 'हिंदी फिल्में उतनी जिम्मेदार नहीं रही हैं, खासकर जिस तरह से हम पुरुषों और महिलाओं को प्रोजेक्ट करते हैं। जब हम फिल्मों में कुछ गलत दिखाते हैं तो यह भी दिखाते हैं कि उसका परिणाम कुछ सकारात्मक है जो कि गलत है।'

12th Fail: 12वीं फेल को विक्रांत ने बताया करियर का रीस्टार्ट मोमेंट, कहा- 'तुझे कोई नहीं जानता' शब्द आज भी याद

Aamir Khan Video goes viral on Sandeep Reddy Vanga criticism actor seen apologizing in old clip
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान को वीडियो में आगे कहते सुना गया है, 'और हम अक्सर फिल्मों में महिलाओं को आइटम बना देते हैं। यहां तक कि गाने भी तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त जैसे हैं। यहां तक कि मैं भी इसमें शामिल हूं, और मैंने ऐसी फिल्में की हैं। मेरा एक गाना खंबे जैसी खड़ी है, लड़की है या छड़ी है है। हम महिलाओं को खंबा तो कह रहे हैं, लेकिन इंसान नहीं। मैं इससे बहुत शर्मिंदा हूं।'

Sridevi: श्रीदेवी के निधन पर हुई जालसाजी, सीबीआई ने प्राइवेट जासूस के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Video goes viral on Sandeep Reddy Vanga criticism actor seen apologizing in old clip
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

एक हालिया इंटरव्यू में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अप्रत्यक्ष रूप से आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव को जवाब दिया, जिन्होंने पिछले इंटरव्यू में 'कबीर सिंह' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों में पीछा करने के महिमामंडन की निंदा की थी। दावों को चुनौती देते हुए, निर्देशक ने आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दिल' का उदाहरण देते हुए उस दृश्य की ओर इशारा किया, जिसमें मुख्य किरदार ने लगभग बलात्कार का प्रयास किया था।

Anushka Sharma: पहली प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर ने अनुष्का शर्मा को बताई थी ये जरूरी बात, तोड़ा था यह मिथक

विज्ञापन
Aamir Khan Video goes viral on Sandeep Reddy Vanga criticism actor seen apologizing in old clip
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर सिंह के निर्देशक ने कहा, 'एक सुपरस्टार की दूसरी पूर्व पत्नी बोल रही हैं कि बाहुबली 2 और कबीर सिंह स्त्री द्वेष को प्रमोट करते हैं और स्टॉकिंग को प्रमोट करते हैं। मैं कहना चाहता हूं उस औरत को कि जाके आमिर खान को पूछें कि खंबे जैसी खड़ी है गाने का मतलब क्या था? फिर मेरे पास वापस आइए। अगर आपको दिल याद है तो लगभग रेप की कोशिश तक लेके जाके किरदार को एहसास होता है कि उसने गलत किया और फिर उसको प्यार हो जाता है। ये सब क्या है?'

Chiranjeevi: 'पद्म विभूषण' सम्मान पाने के लिए उत्साहित नहीं थे चिरंजीवी, मेगास्टार के बयान ने मचाई खलबली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed