फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black On OTT: अमिताभ-रानी की 'ब्लैक' ने ओटीटी पर दी दस्तक, रिलीज के 19 साल बाद नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम

Sun, 04 Feb 2024 02:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 04 Feb 2024 02:05 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक अपनी रिलीज के 19 साल बाद आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। बिग बी ने पोस्ट साझा कर फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rani Mukerji Starrer Black on Netflix Stream Online 19 Years After Its Release
फिल्म ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म अपनी रिलीज के 19 साल बाद आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। बिग बी ने एक पोस्ट साझा कर फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी दी है।

Amitabh Bachchan and Rani Mukerji Starrer Black on Netflix Stream Online 19 Years After Its Release
फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने आज रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने नेटफ्लिक्स से फिल्म का ट्रेलर सााझा कर लिखा, 'ब्लैक को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं और आज हम नेटफ्लिक्स पर इसकी पहली डिजिटल रिलीज का जश्न मना रहे हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'देबराज और मिशेल की यात्रा हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है। हमें उम्मीद है कि यह आपमें शक्ति और करुणा का संचार करेगी।'
 

Amitabh Bachchan and Rani Mukerji Starrer Black on Netflix Stream Online 19 Years After Its Release
फिल्म ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभाया था। ब्लैक में अभिनेत्री के शानदार अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म रिलीज के 19 साल बाद भी दर्शकों का उनका किरदार और यह फिल्म बेहद पसंद है। ऐसे में आज रविवार, 4 जनवरी को इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। 

श्रद्धा कपूर ने बनाया शादी का मन! फैंस से किया यह सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rani Mukerji Starrer Black on Netflix Stream Online 19 Years After Its Release
फिल्म ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी पावरफुल स्टोरी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया था। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Rani Mukerji Starrer Black on Netflix Stream Online 19 Years After Its Release
फिल्म ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी को संजय लीला भंसाली की ब्लैक में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। फिल्म ने हिंदी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सब्यसाची मुखर्जी के लिए पोशाक डिजाइन में दो और राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए थे। 

पूनम पांडे के पीआर स्टंट पर पूर्व पति सैम बॉम्बे की प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed