फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Singh Grover: वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने पर असमंजस में थे करण, 'फाइटर' बनने पर जाहिर की खुशी

Sun, 04 Feb 2024 01:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 04 Feb 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Karan Singh Grover shares working experience with siddharth anand hrithik roshan deepika padukone in fighter
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' ने दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर के अभिनय को भी खूब सराहा गया। अब 'फाइटर' में स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपना अनुभव साझा किया है। साथ ही उन्होंने ऋतिक, दीपिका और सिद्धार्थ समेत टीम के अन्य लोगों के साथ काम करने के अनुभव का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनना और वायु सेना अधिकारी के जीवन को पर्दे पर चित्रित करना उनके लिए गर्व का क्षण था।

Karan Singh Grover shares working experience with siddharth anand hrithik roshan deepika padukone in fighter
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

करण सिंह ग्रोवर ने कहा, 'सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात वर्दी पहनने का अवसर काफी सम्मानजनक है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। इसके अलावा, फिल्म के पात्रों के माध्यम से हम देखते हैं कि कैसे ये वायु सेना के पायलट देश के लिए अपनी जान देते हैं। वास्तव में यह एक शानदार अनुभव था। अधिकारियों के बीच रहने, वर्दी पहनने और वास्तविक सुखोई के आसपास रहने का अवसर मिला।'
OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा हंसी-ठहाकों के साथ क्राइम-थ्रिलर का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Karan Singh Grover shares working experience with siddharth anand hrithik roshan deepika padukone in fighter
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

अभिनेता ने इस बारे में भी खुलासा किया कि फिल्म में भूमिका निभाने के लिए खुद को कैसे तैयार किया। उन्होंने कहा, 'फिल्म का हिस्सा बनना आसान निर्णय नहीं था। यह वर्दी एक जिम्मेदारी के साथ आती है। मैंने खुद से पूछा कि क्या मैं इसके लायक हूं कि यह भूमिका निभा सकूं और यह वर्दी पहन सकूं। शुरू में मैं स्तब्ध था।'
Karmma Calling: देवांगशी सेन ने रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, निर्देशक को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Singh Grover shares working experience with siddharth anand hrithik roshan deepika padukone in fighter
'फाइटर' - फोटो : Instagram

करण सिंह ग्रोवर ने सुखोई के आसपास शूटिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब एक सुखोई मेरे पास से उड़ान भरता था तो कैसा महसूस होता था। मुझे अपने शरीर में एक ऐसी अनुभूति हुई जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा, इसलिए सब कुछ यादगार था। साथ ही करण ने ऋतिक और दीपिका के साथ स्क्रीन साझा करने का अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा, 'ऋतिक और दीपिका अद्भुत कलाकार हैं और अपना सौ फीसदी देते हैं और इस तरह मुझे भूमिका के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर करते हैं।'
Poonam Pandey: पूनम पांडे के पब्लिसिटी स्टंट पर फूटा शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा, बोलीं- 'क्या हासिल कर लिया'

विज्ञापन
Karan Singh Grover shares working experience with siddharth anand hrithik roshan deepika padukone in fighter
फाइटर - फोटो : Instagram

वहीं बात करें फिल्म की तो 'फाइटर' फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख भी हैं। वहीं कलेक्शन की बात करें तो हवाई एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 165 रुपये की कमाई की है।
Adah Sharma Interview: खेमेबाजी के खेल पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बस्तर में मेरा किरदार देख लोग फिर चौकेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed