फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'गजनी 2' का एलान करेंगे आमिर खान! लोकेश कनगराज के साथ सुपरहीरो फिल्म में भी करने जा रहे काम?

Tue, 15 Oct 2024 12:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 15 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan will announce Ghajini 2 report suggest he will work in a superhero film with Lokesh Kanagaraj
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल अभिनेता 2025 में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी भविष्य की परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए कई फिल्म निर्माताओं के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक 'गजनी' की सीक्वल 'गजनी 2' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट जानकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के प्रशंसकों का खुश होना लाजमी है। 

Aamir Khan will announce Ghajini 2 report suggest he will work in a superhero film with Lokesh Kanagaraj
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान फिलहाल निर्माता अल्लू अरविंद के साथ 'गजनी' को फ्रेंचाइजी में बदलने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 'उन्होंने अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और पूरी टीम को गजनी 2 के लिए एक योग्य विषय के साथ आने के लिए कहा है। अगर यह तय हो जाता है तो वह भारतीय सिनेमा की पहली 100 करोड़ रुपये की फिल्म की सीक्वल बनाकर इतिहास रच सकते हैं।'

Aamir Khan will announce Ghajini 2 report suggest he will work in a superhero film with Lokesh Kanagaraj
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'टीम सक्रिय रूप से विचारों पर मंथन कर रही है और आमिर पहले ड्राफ्ट का इंतजार कर रहे हैं।' आमिर खान वर्तमान में अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' में व्यस्त हैं और 2025 में अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। कथित तौर पर सुपरस्टार एक सुपरहीरो फिल्म के लिए निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जिस विचार ने उन दोनों को उत्साहित किया है वह एक सुपरहीरो फिल्म है और लोकेश अब अपने लेखकों की टीम के साथ इसे विकसित करना चाह रहे हैं।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की ‘तमाशा’ के इस सीन को 16 बार किया गया था शूट, पीयूष मिश्रा ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan will announce Ghajini 2 report suggest he will work in a superhero film with Lokesh Kanagaraj
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरें हैं कि अगर आमिर खान स्क्रिप्ट को मंजूरी दे देते हैं, तो सुपरहीरो फिल्म का निर्माण 2026 में शुरू हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'यह विचार फिलहाल विकास के चरण में है और लोकेश को भी आमिर के साथ चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का दायित्व सौंपा गया है।' फिलहाल रजनीकांत 'कैथी 2' से पहले रजनीकांत अभिनीत 'कुली' की शूटिंग कर रहे हैं।

Jigra Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही घुटने टेकते नजर आई ‘जिगरा’, जानें कितने का किया कारोबार

विज्ञापन
Aamir Khan will announce Ghajini 2 report suggest he will work in a superhero film with Lokesh Kanagaraj
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने संभावित सहयोग के अलावा, आमिर खान कनगराज की फिल्म 'कुली' में एक कैमियो में भी दिखाई देंगे। विशेष उपस्थिति का निर्णय तब लिया गया जब वे सुपरहीरो फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। 

VVKWWV BO Collection Day 4: वीकडेज में प्रवेश करते ही खस्ता हुई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed